एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला 'सियोल पीस प्राइज', भारत के पहले व्यक्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'सियोल शांति पुरस्कार' मिला है. यह अवॉर्ड पाने वाले वो दुनिया के 14वें व्यक्ति होंगे. मोदी को यह पुरस्कार समाज में गरीब, अमीर के बीच की खाई को पाटने के लिए 'मोदीनॉमिक्स' के तहत उठाए गए कदम के लिए मिला है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए साल 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि मोदी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने के प्रति आभार जताया है और साउथ कोरिया के साथ भारत के गहरे संबंधों के मद्देनजर इसे स्वीकार किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने बुधवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘इस महान सम्मान के लिये सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन का शुक्रिया. मैं अपने सभी भारतीय भाइयों और बहनों की तरफ से यह पुरस्कार विनम्रता से स्वीकार करता हूं. यह संपूर्ण मानवजाति की भलाई, प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए नए भारत के योगदान को मान्यता है.’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके कहा, "विश्व ने स्वीकार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ’मोदीनॉमिक्स’ के माध्यम से भारत और विश्व में उच्च आर्थिक वृद्धि, भारत में मानव विकास सुधार और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान के लिए साल 2018 का प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया जाएगा". मंत्रालय ने कहा कि सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन की ओर से मोदी को यह सम्मान आपसी सहमति से आगामी तारीखों में प्रदान किया जायेगा.

गौरतलब है कि 1990 में स्थापित हुए सियोल शांति पुरस्कार को, सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित हुए 24वें ओलंपिक की याद में दिया जाता है. ये पुरस्कार कोरियाई लोगों की, कोरियाई प्रायद्वीप और शेष विश्व में शांति बनाए रखने की आशा को प्रदर्शित करता है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार समिति ने प्रधानमंत्री के अमीर और गरीब लोगों के बीच सामाजिक और आर्थिक विषमता को कम करने का श्रेय ’मोदीनॉमिक्स’ को देते हुए भारत और विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि में उनके योगदान की पहचान की है.

पुरस्कार समिति ने भ्रष्टाचार विरोधी कदमों और नोटबंदी के उपायों के माध्यम से सरकार को साफ सुथरा बनाने की दिशा में मोदी के प्रयासों की प्रशंसा भी की है. समिति ने उन्हें ’एक्ट ईस्ट नीति’ और ’मोदी सिद्धांत’ के माध्यम से क्षेत्रीय एवं विश्व शांति के लिए संसार के देशों के लिए सक्रिय नीति अपनाने का भी श्रेय दिया है.

गौरतलब है कि मोदी विश्व के ऐसे 14वें व्यक्ति होंगे जिन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है. उनसे पहले संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय राहत प्रदाता संगठन डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स को ये सम्मान दिया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-

CBI Vs CBI: राहुल गांधी ने बवाल को राफेल से जोड़ा, सरकार बोली- विपक्ष के आरोप बकवास

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर के बाहर से दो संदिग्ध गिरफ्तार

देखें वीडियो-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget