एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया फोन, कोविड स्थिति की जानकारी ली

Maharashtra Coronavirus: पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड स्थिति का जायजा ले रहे हैं. आज उन्होंने महाराष्ट्र समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों से बात कर कोविड प्रबंधन की जानकारी ली. पीएम मोदी ने तीनों राज्यों को केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में इलाज के संसाधनों, ऑक्सीजन, आईसीयू बेडों आदि के बारे में जानकारी ली.

वहीं मध्य प्रदेश में लगातार घटती संक्रमण दर पर संतोष व्यक्त किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ रहे रिकवरी रेट, किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू, कोरोना वालंटियर्स, अस्थायी कोविड अस्पताल, जनजागरुकता अभियान, योग से निरोग, वैक्सिनेशन, ऑक्सीजन प्लांट्स और प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अन्य प्रयासों की जानकारी प्रधानमंत्री से शेयर की.

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात की. उन्होंने हिमाचल में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कोविड मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन, अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता, टीकाकरण अभियान सहित प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से अवगत करवाया. मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से भी बात कर राज्य में कोरोना के हालात की जानकारी ली.

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से कोविड की स्थिति पर ले रहे हैं जायजा

पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री हर दिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां की कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात की थी जबकि उससे पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी. प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget