एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases in India: 24 घंटे में पहली बार 4 हजार से ज्यादा मौत, लगातार तीसरे दिन चार लाख नए केस

Coronavirus Cases in India Today: भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या सवा 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इनमें 37 लाख से ज्यादा मरीज अभी भी संक्रमित हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से केस हर दिन भारत में ही बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में अब हर दिन न सिर्फ केस बढ़ रहे हैं, बल्कि मौतों के मामलों में भी बड़ा इजाफा हो रहा है. पहली बार भारत में एक दिन में चार हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा सामने आया है. वहीं, चौथी बार और लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,078 नए कोरोना केस आए और 4187 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,18,609 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. 

7 मई तक देशभर में 16 करोड़ 73 लाख 46 हजार 544 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 97 हजार 257 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 30  करोड़ 4 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 18 लाख 92 हजार 676
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960
  • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 23 हजार 446
  • कुल मौत- 2 लाख 38 हजार 270

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा भयावह स्थिति
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 लाख 96 हजार 758 हो गयी. संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो गयी. राज्य में अब तक 74,413 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 62,194 मामले आए थे. अस्पतालों से 37,386 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 42,65,326 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,54,788 है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,68,912 नमूनों की जांच की गयी. मुंबई में संक्रमण के 3040 नए मामले आए और 71 मरीजों की मौत हो गयी. पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं. 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी हो गया. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Corona Vaccination: कोविन पोर्टल पर अब नहीं होगी डेटा एंट्री में गलती, आज से नया OTP सिस्टम शुरू

कोरोना मरीजों में घातक ब्लैक फंगस इंफेक्शन के ज्यादा मामले नहीं हैं- नीति आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget