एक्सप्लोरर

'महामिलावटी' लोग पाकिस्तान के 'पोस्टर बॉय' बनकर उसे बता रहे हैं शांति दूत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर आतंकी हमले के बाद चुप बैठ जाती थी. भारतीय वायुसेना का एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुआ, लेकिन सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा.

धार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर आज कहा कि आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बता दिया गया है कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो क्या हश्र होगा. मध्य प्रदेश के धार में बीजेपी की 'विजय संकल्प रैली' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''पुलवामा आतंकी हमले का जवाब भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के घर में घुसकर दिया. आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बता दिया गया है कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो क्या हश्र होगा.''

मोदी ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा मोदी ने कहा, ''देश-दुनिया को लगता है कि हमने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर सही किया.'' मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि वह पुलवामा हमले को महज हादसा बता रहे हैं. उन्हें (दिग्विजय को) ओसामा बिन लादेन भी 'शांति दूत' लगता था. मोदी ने कहा- एक आतंकी की मौत पर जिस पार्टी के नेताओं के आंसू नहीं थमते थे, उस कांग्रेस से आतंकवादियों के खात्मे की उम्मीद नहीं की जा सकती.

'महामिलावटी' लोग पाकिस्तान के 'पोस्टर बॉय' बन गए हैं- पीएम प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार हर आतंकी हमले के बाद चुप बैठ जाती थी. भारतीय वायुसेना का एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुआ, लेकिन सदमा भारत में बैठे लोगों को लगा. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता पाकिस्तान के साथ मिलकर 'महामिलावट' कर रहे हैं. मोदी ने कहा, 'महामिलावटी' लोग पाकिस्तान के 'पोस्टर बॉय' बन गए हैं. वे पाकिस्तान को शांति दूत बता रहे हैं.

भोपाल में बैठी कांग्रेस सरकार को किसानों की चिंता नहीं- मोदी मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''ये लोग आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई के मामले में देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हालिया हमले के सबूत मांगकर सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. मोदी ने मध्य प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भोपाल में बैठी कांग्रेस सरकार को किसानों की चिंता नहीं. केंद्र की योजना के लाभार्थी किसानों की सूची कमलाथ सरकार नहीं भेज रही.

पीएम ने कहा कि राहुल ने विधानसभा चुनावों से पहले कहा था कि अगर सूबे में कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री बदल देंगे. लेकिन किसानों का कर्जा अब तक माफ नहीं हुआ और मुख्यमंत्री (कमलनाथ) अब भी पद पर बरकरार हैं.

एयर स्ट्राइक का स्वरूप जनता को बताना चाहिए, इसके चित्र आने चाहिए-कमलनाथ

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget