एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi-King Charles III Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स-III के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान भारत की जी20 अध्यक्षता समेत कई मुद्दों पर बात हुई.

PM Modi-King Charles III Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार (3 जनवरी) को यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. पीआईबी ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के महामहिम राजा चार्ल्स-III के साथ फोन पर बात की है. यूके के राजा का पद ग्रहण करने के बाद किंग चार्ल्स-III के साथ यह प्रधानमंत्री की पहली बातचीत थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने किंग को एक बहुत ही सफल शासन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. बातचीत के दौरान पारस्परिक हित के कई विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जलवायु कार्रवाई, जैव विविधता का संरक्षण, ऊर्जा-संक्रमण के वित्तपोषण के लिए समाधान आदि शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर किंग चार्ल्स-III की स्थायी रुचि और वकालत के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की. 

दोनों नेताओं के बीच हुई ये बात

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को जी20 अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने मिशन LIFE (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की प्रासंगिकता के बारे में भी बताया, जिसके जरिए भारत पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देना चाहता है. दोनों नेताओं ने राष्ट्रमंडल राष्ट्रों और इसके कामकाज को और मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने दोनों देशों के बीच "जीवित पुल" के रूप में कार्य करने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में यूके में भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की.  

हाल ही में हुई थी दोनों देशों के पीएम की मुलाकात

बीते साल नवंबर के महीने में पीएम मोदी (PM Modi) और ब्रिटेन के पहले हिंदू व भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की मुलाकात हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. अक्टूबर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारतीय मूल के सुनक और पीएम मोदी के बीच ये पहली मुलाकात थी.

ये भी पढ़ें- 

'भारत युद्ध को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन...', चीन सीमा के नजदीक अरुणाचल में बोले राजनाथ सिंह, BRO को बताया 'ब्रो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget