एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: मां बिन पहला जन्मदिन मना रहे नरेंद्र मोदी, कभी बेटे से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंच जाती थीं हीराबेन तो कभी खुद पीएम चले जाते

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर उनके पास सब कुछ है, लेकिन सिर्फ एक चीज की कमी है और वो है मां का आर्शीवाद...पीएम मोदी हर साल जन्मदिन पर हीराबेन से मिलने जाते थे.

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी रविवार (17 सितंबर) को 73वां जन्मदिन है. इस मौके पर गुजरात से लेकर देश के दूसरों हिस्सों में कार्यक्रम होंगे. इस जन्मदिन पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर खुशी के भाव होंगे तो दिल में मां के बिना जन्मदिन मनाने की टीस भी होगी. बीते 9 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश हमेशा यही रही है कि वो अपने जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद जरूर लें, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. 

दरअसल, मां हीराबेन के निधन के बाद इस बार प्रधानमंत्री मोदी उनके बिना ही अपना जन्मदिन मनाएंगे. हालांकि पिछले साल भी जब उनकी मां हीराबेन जन्म शताब्दी वर्ष में थी तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने नहीं जा पाए थे. जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में थे जहां उन्होंने जन्मदिन पर मां से न मिल पाने की टीस बयां की थी. 

मां हीराबेन के साथ जुड़ी ये बड़ी यादें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर इन यादों का जिक्र करते रहे हैं. फिर चाहे वो बचपन से जुड़ी यादें हों या फिर राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मां से मुलाकात की तस्वीरें हो. हर एक तस्वीर में मां और बेटे के अटूट रिश्ते की झलक दिखती है. सबसे पहले नोटबंदी का वो दौर याद करते हैं जब एटीएम और बैंकों के बाहर लाइन लगी थी. इस लाइन में एक चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का था और ये देश भर की जनता को एक संदेश था कि देश और नियम कानून से बड़ा कुछ नहीं है. 

ये एक मां का ही दिल है, जिसने उम्र भर बेटे को देश सेवा के लिए तैयार किया और प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया. उसी बेटे के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली में मौजूद आवास में ज्यादा दिन नहीं गुजारे वो बस कुछ वक्त के लिए प्रधानमंत्री आवास में रुकी फिर वापस गुजरात के उसी छोटे से मकान में रहने चली गईं जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के दूसरे सदस्य रहते हैं. साल 2016 में मां हीराबेन बेटे से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में कुछ वक्त गुजारा था और फिर वापस लौट गईं.

यह भी पढ़ें:-

PM Modi Birthday Live: आज पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन, विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ, कनवेंशन सेंटर का होगा उद्घाटन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget