एक्सप्लोरर

PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी का भूटान दौरा स्थगित, पारो एयरपोर्ट पर खराब मौसम बना वजह

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान दौरा स्थगित होने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि नयी तारीखों को तय करने को लेकर काम जारी है.

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान दौरा स्थगित कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी की 21-22 मार्च की भूटान यात्रा वहां के खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है, दौरे की नयी तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा.

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''पारो एयरपोर्ट पर खराब मौसमी स्थिति के कारण प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा स्थगित करने का पारस्परिक निर्णय लिया गया है. दोनों पक्ष राजनयिक माध्यमों से नयी तारीखों पर विचार कर रहे हैं.'' 

पीएम मोदी को कब भूटान जाना था?
पीएम मोदी 21-22 मार्च को भूटान की राजकीय यात्रा करने वाले थे. प्रधानमंत्री को इस दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान के पूर्व नरेश) से मुलाकात करनी थी. इसके अलावा पीएम मोदी को भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करनी थी.

प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने पीएम मोदी के दौरे को  लेकर कहा था कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. 

दोनों देशों के लिए पीएम मोदी की यात्रा अहम क्यों थी?
पीएमओ ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए है. साथ ही दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए हमारी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित एवं मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी. 

पीएम मोदी का भूटान दौरा ऐसे समय पर हो रहा था जब हाल ही में प्रधानमंत्री टोबगे भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे. 

ये भी पढ़ें- Tshering Tobgay India Visit: भूटान के PM बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आए शेरिंग टोबगे, पीएम मोदी से हुई मुलाकात, जानें क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
RSS Meeting 2026: RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget