एक्सप्लोरर

नॉर्थ-ईस्ट बनेगा टूरिज्म का द्वार, रिकॉर्ड संख्या में बने कॉलेज-अस्पताल...पढ़ें असम में पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ओडिशा का दौरा कर असम पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की. इस दौरान असम बीजेपी के नेता भी मौजूद रहे.

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (4 फरवरी) को असम में 11,600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स राज्य सरकार के जरिए और कुछ केंद्र सरकार के जरिए फंडेड हैं. गुवाहाटी के खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज के खेल के मैदान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया. आइए पीएम मोदी के संबोधन से जुड़ी बड़ी बातें जानते हैं. 

  • पीएम ने कहा कि मुझे मां कामाख्या के आशीर्वाद से असम के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स आपको सौंपने का सौभाग्य मिला है. 11 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स से असम और नॉर्थईस्ट के साथ ही दक्षिण एशिया के दूसरे देशों के साथ इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगे.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य आयोजन के बाद मैं अब यहां मां कामाख्या के द्वार पर आया हूं. मुझे यहां मां कामाख्या दिव्यलोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. जब ये बनकर पूरा होगा तो ये देश और दुनिया भर से आने वाले मां के भक्तों को असीम आनंद से भर देगा.
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे तीर्थ, हमारे मंदिर, हमारी आस्था के स्थान, ये सिर्फ दर्शन करने की स्थली ही नहीं हैं. ये हजारों वर्षों की हमारी सभ्यता की यात्रा की अमिट निशानियां हैं. भारत ने हर संकट का सामना करते हुए कैसे खुद को अटल रखा, ये उसकी साक्षी है. 
  • लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बीते कुछ दिनों में मुझे देश के अनेक धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिला. मां कामाख्या के दर्शन की संख्या जितनी ज्यादा बढ़ेगी, नॉर्थ इस्ट के टूरिज्म का द्वार बन जाएगा.
  • पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने अपने अतीत पर शर्मिंदा करने का काम किया. कोई भी देश अपनी जड़ो को भुला कर विकसित नहीं हो सकता. मुझे संतोष है कि पिछले 10 वर्षों में हालात बदल चुके हैं. आज हम असम के अलग-अलग कौमों में भी देख रहे हैं.
  • विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बीते 10 वर्षों में हमने रिकॉर्ड संख्या में कॉलेज और अस्पताल बनाया है. आआईटी, एम्स, आईआईएम जैसे संस्थानों को छोटे शहरों में पहु्ंचाया है. हमने 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में 12 दिन में ही 24 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं. मां कामाख्या दिव्य लोक बनने के बाद हम ऐसा ही दृश्य देखने वाले हैं. बीजेपी सरकार नॉर्थ इस्ट के विकास पर जोर दे रही है. पर्यटन समेत कई क्षेत्रो में रोजगार बढ़ेंगे.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी जो गारंटी देता है उसे पूरा करने का हौसला भी रखता है. आज नॉर्थ-ईस्ट को मोदी की गारंटी की जरूरत है. गुवाहाटी में बम ब्लास्ट की घटनाएं अब भूतकाल की बातें हो गई हैं. कई जिलों में आफस्पा हटाया गया है. कई युवाओं ने हथियार छोड़े हैं. 
  • पीएम ने कहा कि आपके सपने पूरे हों इसलिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है. भारत को दुनिया तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य है.

यह भी पढ़ें: PM Modi in Assam: 'इतिहास भुलाकर विकसित नहीं हुआ कोई देश, संकट में अटल रहने के साक्षी हैं हमारे धार्मिक स्थल,' असम में बोले PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget