एक्सप्लोरर

PM Modi Jhansi Visit: पीएम मोदी थल सेना को सौंपेंगे स्वदेशी ड्रोन और यूएवी, जानें क्या है इसकी खासियत?

PM Modi Jhansi Visit: एलएसी पर चीन के खिलाफ ड्रोन टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के लिए ही इसी साल जनवरी के महीने में भारतीय सेना ने एक स्वदेशी कंपनी से 140 करोड़ रुपये का सौदा किया था.

PM Modi Jhansi Visit: उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को राष्ट्रीय रक्षा समर्पण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय स्टार्टअप्स द्वारा डिजाइन और विकसित ड्रोन और यूएवी भी थलसेनाध्यक्ष को सौंपेंगे. भारतीय सेना ने विस्तृत परीक्षण और प्रयोगों के बाद भारतीय स्टार्टअप्स और कंपनियों से इन ड्रोन को खरीदने का फैसला किया है. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय मानव रहित विमान (यूएवी) की तैनाती भी भारतीय ड्रोन उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र की सक्षमता का प्रमाण है.

बता दें कि एलएसी पर चीन के खिलाफ ड्रोन टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के लिए ही इसी साल जनवरी के महीने में भारतीय सेना ने एक स्वदेशी कंपनी से 140 करोड़ रुपये का सौदा किया था. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि इस सौदे में भारतीय सेना को कितने यूएवी मिलने हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये संख्या कई सौ में है. आईडियाफोर्ज नाम की ये कंपनी 'स्विच' टेक्टिकल ड्रोन्स भारतीय सेना को मुहैया करा रहा है. इन 'स्विच' टेक्टिकल ड्रोन्स का इस्तेमाल पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी की सर्विलांस के लिए किया जाना है.

महाराष्ट्र की इस स्वेदशी कंपनी का दावा है कि बेहद हल्के स्विच ड्रोन्स करीब 4000 मीटर की ऊंचाई तक जाकर 15 किलोमीटर के दायरे की सर्विलांस कर सकते हैं, क्योंकि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर बेहद ऊंचाई वाले पहाड़ों की एक लंबी श्रृंखला है. ऐसे में भारतीय सेना को इन पहाड़ों की सुरक्षा करना एक टेढ़ी खीर होती है और चीनी सैनिकों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है, लेकिन इन ड्रोन्स से पूर्वी लद्दाख से सटी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी की रखवाली स्विच ड्रोन्स से की जाएगी.


PM Modi Jhansi Visit: पीएम मोदी थल सेना को सौंपेंगे स्वदेशी ड्रोन और यूएवी, जानें क्या है इसकी खासियत?

इन ड्रोन को सेना के सौंपे जाने के अलावा पीएम मोदी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) झांसी में एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के प्रोप्लसन-सिस्टम के एक प्लांट का शिलान्यास करेंगे. यूपी में स्थापित किए गए डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर में झांसी एक मुख्य नोड है. इस प्लांट के लिए झांसी में 183 एकड़ जमीन ली गई है और इस सुविधा में 400 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. इससे 150 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और करीब 500 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा निर्मित भारतीय विमानवाहक विक्रांत सहित नौसेना के जहाजों के लिए उन्नत 'ईडब्ल्यू सुइट' भी सौंपेंगे. उन्नत ईडब्ल्यू सुइट का उपयोग मिसाइल डेस्ट्रोयर (विध्वंसक), फ्रिगेट्स इत्यादि युद्धपोतों में किया जाता है और यह 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है.

PM Modi On Banking Sector: देश के बैंकिंग सिस्टम को पीएम मोदी ने बताया मजबूत, कहा- हमारी सरकार में 5 लाख करोड़ की हुई रिकवरी

UP Election 2022: पुष्यमित्र उपाध्याय ने लगाया प्रियंका गांधी पर कविता चोरी का आरोप, 'सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो'...के जरिए साधा था सरकार पर निशाना

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget