एक्सप्लोरर

‘कोई पैसा मांगे तो सीधा मुझे चिट्ठी लिखना, बाकी मैं देख लूंगा’, पीएम मोदी की घूसखोरों को वॉर्निंग

PM Warning To Bribe Takers: एमपी के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड को लेकर जनता से अपील की.

PM Warning To Bribe Takers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (23 फरवरी, 2025) को बागेश्वर धाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी. इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घूसखोरों को चेतावनी दे दी. पीएम मोदी आयुष्मान भारत योजना के तहत अगर कोई जनता से पैसे मांगता है तो सीधा उन्हें (पीएम को) में चिट्ठी लिखना बाकी काम वह संभाल लेंगे. 

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब गरीब, अमीर और मध्यम वर्ग, परिवार में कोई भी 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए भी मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं. यह कार्ड भी ऑनलाइन ही बन जाएंगे. इसके लिए कहीं भी किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं है और अगर कोई भी पैसा मांगता है तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना. बाकी काम मैं कर लूंगा.” 

संत महात्माओं से पीएम मोदी ने किया अनुरोध

पीएम मोदी ने इस दौरान संत महात्माओं से भी आयुष्मान कार्ड के प्रबंधन का अनुरोध किया, जिससे कोई भी बीमार पड़े तो उन्हें सेवा करने का मौका मिले. पीएम मोदी ने कहा कि संत महात्माओं को तो बीमारी आने वाली नहीं है, लेकिन कहीं आ जाए तो वह इसका लाभ ले सकें. 

पीएम मोदी की मां के नाम पर होगा अस्पताल का एक वार्ड

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया तो वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ बागेश्वर धाम बालाजी के मंदिर में पूजा भी. इस दौरान पीएम मोदी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मुलाकात की.

वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी ऐलान किया कि अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति बढ़ रही है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जवानों का भी ध्यान रखते हैं और किसानों का भी. उनकी बात पूरी दुनिया में सुनी जाती है. कई राष्ट्रीय प्रमुख आपस में बात नहीं करते, लेकिन पीएम मोदी की यूक्रेन रूस और अमेरिका के प्रमुखों से बात होती है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चलने वाली सरकारी बसें क्यों हो गईं बंद? सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget