एक्सप्लोरर

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- '2047 तक भारत हो जाएगा...'

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौर पर वाराणसी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने केंद्र सरकार योजनाओं को लेकर लोगों से सवाल भी किए.

Viksit Bharat Sankalp Yatra: वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 4 करोड़ लोगों को पक्के घर दिए. पीएम बोले, "जो लोग अभी घर से वंचित हैं उनको भी मोदी की गारंटी के तहत जल्द ही घर मिलने वाले हैं. महादेव की हम सभी पर कृपा बनी रहे, ताकि हम विकसित भारत के कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाएं."

उन्होंने कहा, "हमारे देश में बहुत सारी सरकारी योजनाएं बनाई गई हैं, उन सभी के अनुभव के आधार पर मुझे लगा कि देश के लिए ध्यान देने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार की योजनाएं लोगों तक बिना किसी रोक-टोक के सही समय पर पहुंचें. अगर इस समय 140 करोड़ देशवासी विकास के लिए काम करने का संकल्प लें तो 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा."

जैसा कहा था वैसा काम हुआ कि नहीं- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, "मैंने जो कहा था और मैं जो काम कर रहा था, उसे आपके मुंह से सुनना चाहता हूं कि वैसा हुआ है कि नहीं, जिसके लिए होना चाहिए था, उसके लिए हुआ है या नहीं हुआ है."

सरकारी योजना के लाभ पर क्या बोले?

पीएम मोदी ने लोगों से पूछा, "सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं हुई. कोई रिश्वत तो नहीं देनी पड़ी, जितना तय था योजना का उतना लाभ मिला या उससे कम मिला."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने देखा है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जहां-जहां गई है, वहां पर सरकारी अधिकारियों पर सकारात्मक प्रभाव हुआ है. उनको अपने काम का संतोष होने लगा है. बहुत कम ही लोग हैं जो इसकी ताकत समझते हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से हो क्या रहा है."

पीएम बोले, "जब कोई अधिकारी या कर्मचारी यह बात सुनता है कि उसने कभी जिस फाइल पर काम किया था, उसके कारण किसी व्यक्ति की जिंदगी बच गई तो उसका भी काम करने का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है."

काशी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के काफिले पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा की. इसी दौरान उनका कारवां रोककर एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया. इससे पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया था.

ये भी पढ़ें: Article 370 Verdict: 'आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अल्लाह का निर्णय नहीं', बोली पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
सदन में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
सदन में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget