एक्सप्लोरर

फिलीस्तीन के बाद आज यूएई में पीएम मोदी, अबूधाबी में करेंगे मंदिर का शिलान्यास

पीएम मोदी दुबई के 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट' को भी संबोधित करेंगे जहां भारत इस साल सम्मानित अतिथि है.

दुबई/मस्कट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जार्डन, फलस्तीन, यूएई और ओमान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. वह अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत यूएई के दो दिवसीय दौरे पर है. मोदी शनिवार को जार्डन और फिलिस्तीन की यात्रा के बाद यूएई पहुंचे हैं. शनिवार को वह आबूधाबी पहुंचे. मोदी अबू धाबी में एक मंदिर का शिलान्यास करेंगे.

पीएम मोदी की पिछली यात्रा के दौरान ही वहां एक मंदिर स्थापित करने का विषय आया था और वहां के शासक ने इस पर ध्यान देने की बात कही थी. पीएम मोदी दुबई के 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट' को भी संबोधित करेंगे जहां भारत इस साल सम्मानित अतिथि है. यूएई में भारतीय मूल के करीब 30 लाख लोग रहते हैं.

 

पीएम मोदी भारत में असीम आर्थिक अवसरों को लेकर दुबई में यूएई और अरब जगत के प्रमुख सीईओ से बातचीत करेंगे. साथ ही इस बारे में संभावना भी तलाशने की कोशिश करेंगे कि व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है. वह दुबई के शासक और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद से मुलाकात करेंगे. वह रमेश शुक्ला की पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे.

अपनी यात्रा के आखिरी चरण में मोदी 11-12 फरवरी को ओमान का दौरा करेंगे. वह बतौर प्रधानमंत्री पहली बार इस देश का दौरा करेंगे और ओमान के सुल्तान तथा अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे. आर्थिक और कारोबारी संबंध मजबूत करने के लिए वह ओमान के प्रमुख कारोबारियों से भी बातचीत करेंगे.

11 फरवरी की शाम वह ओमान के सुल्तान से मिलेंगे. वह मंत्रिपरिषद के उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन मजमूद अल सैद और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद असद बिन तारिक अल सैद से भी अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे. ओमान में भी वह प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे. वह ओमान में शिवमंदिर भी जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

UAE पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, अबू धाबी के शहजादे ने की अगवानी

पीएम मोदी की अगवानी में जब तीन 'दुश्मन' देश हुए एक

पीएम मोदी ने दिवंगत फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात को दी श्रद्धांजलि

फिलिस्तीन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला सबसे बड़ा सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget