एक्सप्लोरर

पीएम मोदी देश के किसानों के लिए करेंगे 18 हजार करोड़ जारी, क्रिसमस पर करेंगे किसानों के साथ संवाद

पीएम मोदी ने पहली बार साल 2019 में किसानों के खातों में पैसा भेजा था और अब ऐसे वक्त पर दोबारा भेज रहे हैं जब हजारों किसान, जिनमें अधिकतर पंजाब से हैं, वे कृषि कनूनों के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि इन कानूनों से उनकी आय में कमी हो जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 9 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान योजान के तहत 18 हजार करोड़ रुपये सीधा किसानों के बैंक खातों में सीधा ट्रांसफर करेंगे. इसमें उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ किसान होंगे. इसके साथ ही, 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी किसानों के साथ संवाद भी करेंगे. एक हफ्ते के अंतराल में यह दूसरा मौका होगा जब पीएम मोदी देश के किसानों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी ने पहली बार साल 2019 में किसानों के खातों में पैसा भेजा था और अब ऐसे वक्त पर दोबारा भेज रहे हैं जब हजारों किसान, जिनमें अधिकतर पंजाब से हैं, वे कृषि कनूनों के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि इन कानूनों से उनकी आय में कमी हो जाएगी.

जबकि, सरकार ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों से बाजार में उन्हें और आजादी मिलेगी और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा. पीएम किसान योजना के तहत सरकार की तरफ से वैध नामांकन कराने वालों को 6 हजार रुपये देती है, 2 हजार रुपये हर चार महीने के अंतराल पर सीधा पैसा ट्रांसफर कर भेजा जाता है. इसे 24 फरवरी 2019 को पहली बार लाउंच किया गया था.

ऐसा माना जा रहा है कि किसानों को वर्चुअल  संबोधन के दौरान पीएम मोदी यह पूछ सकते हैं कि योजना का वे कैसे फायदा ले रहे हैं और बजट से पहले क्या उनकी अपेक्षा है. देशभर के किसान ऑनलाइन जुड़ेंगे. गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के विरोध में भारी प्रदर्शन और राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास हजारों की संख्या में जुटे किसानों को देखते हुए पीएम मोदी ने किसानों तक अपनी पहुंच को और तेज कर दिया है और वे लगातार हर संवाद में उनके लिए बातें रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: केन्द्र से टकराव के बीच ममता बनर्जी का कृषि मंत्री को पत्र, इस योजना के लिए मांगा पैसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget