एक्सप्लोरर

Longest River Cruise: 3200 किमी... 27 नदियां और 2 देशों का सफर, काशी से चलेगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

River Cruise: 3,200 किमी के सफर में यह रिवर क्रूज 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा. यह यात्रा भारत को समझने का मौका होगी.

World Longest River Cruise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज का 13 जनवरी को उद्घाटन करने वाले हैं. वाराणसी से शुरू होकर बांग्लादेश से होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक के सफर में यह क्रूज 3,200 किलोमीटर की यात्रा करेगा.

50 दिनों की यात्रा में लग्जरी क्रूज पर सवार यात्री देश के 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेंगे. इनमें गंगा, भागीरथी और ब्रह्मपुत्र के साथ ही राष्ट्रीय जलमार्ग 3 या वेस्ट कोस्ट कैनाल शामिल हैं. इस दौरान यह क्रूज 50 से अधिक पर्यटन स्थलों पर रुकेगा, जिनमें विश्व धरोहर स्थल जैसे कि काशी की गंगा आरती, असम का काजीरंगा नेशनल पार्क और सुंदरवन डेल्टा जैसे महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं. अपने सफर में यह 1,100 किमी की यात्रा बांग्लादेश के अंदर पूरी करेगा.

अपनी तरह का अनूठा क्रूज
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए योजनाओं के एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इसके बारे में बताते हुए कहा, "यह अपनी तरह का दुनिया का अनोखा क्रूज होगा. इसमें भारत के बढ़ते क्रूज टूरिज्म की झलक होगी. मैं अपील करता हूं कि पश्चिम बंगाल के लोग इसका लाभ उठाएं." इस दौरान ही पीएम मोदी ने यह भी खुलासा किया कि क्रूज 13 जनवरी को अपना पहला सफर शुरू करेगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि क्रूज को निजी कंपनी संचालित करेगी. अधिकारी ने बताया कि सरकार का ध्यान अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास और रखरखाव पर है. इसके लिए अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण यात्री और मालवाहक जहाजों के आसानी से संचालन के लिए नेविगेशन सुविधा और जेटी के विकास पर गंभीरता से काम कर रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट के विकास ने इस क्रूज की योजना को बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया. 

भारत को समझने का मौका
रिवर क्रूज की यात्रा सिर्फ एक लग्जरी क्रूज की यात्रा भर नहीं होगी, बल्कि यह भारत की संस्कृति और सभ्यता को समझने का एक मौका भी होगी. इसकी वजह है क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप में सभ्यताओं के केंद्र नदियों के किनारे ही विकसित हुए थे. ऐसे में इन नदियों के रास्ते इन स्थलों से गुजरने पर देश की संस्कृति और धरोहर को समझने का मौका मिलेगा.

क्या है सरकार का प्लान?
पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में कहा था कि क्रूज सर्विस के साथ कोस्टल और रिवर शिपिंग का विकास करना सरकार की प्राथमिकता में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र ने देश में 100 राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने का लक्ष्य रखा है. इन जलमार्गों को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इनमें क्रूज शिप और कार्गो गुजर सकें. 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "प्राचीन काल में बड़े पैमाने पर जलमार्गों का इस्तेमाल पर्यटन और व्यापार के लिए होता रहा है. यही वजह है कि कई प्राचीन शहर नदियों के किनारे बसे और इन्हीं नदियों के किनारे ही औद्योगिक विकास हुआ.'' बता दें कि सरकार ने पिछली साल मई में कहा था कि आने वाले वर्षों में क्रूज टूरिज्म को 110 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 5.5 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 20 जनवरी को जम्मू पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, 30 को श्रीनगर में तिरंगा फहराने के साथ होगी खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget