एक्सप्लोरर

सिविल सर्विस डे पर अधिकारियों से बोले पीएम मोदी- आजादी के 100 साल पर सभी बताएं अपना दृष्टिकोण

सार्वजनिक विभागों से जुड़े अफसरों के कार्यों की सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे मनाया जाता है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'सिविल सर्विस डे' के अवसर पर देश के प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित किया. इस दौरान पीएम ने अधिकारियों को उत्कृष्टता पुरस्कारों से नवाजा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 'आजादी के 100 साल' को लेकर उन्हें अपना दृष्टिकोण बताना चाहिए. देश के हर जिले को अगले 25 सालों के लिए अपना उद्देश्य और लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए. दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की. पीएम मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि आजादी के इस अमृत काल में हमें अपने जिले में जो पहले कलेक्टर के रूप में काम करके गए हैं, एक बार अगर हो सके तो उनका मिलने का कार्यक्रम बनाना चाहिए.

आजादी के 100 साल पर बताएं अपना दृष्टिकोण- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ठीक इसी तरह से प्रदेशों में जो चीफ सेक्रेटरी या कैबिनेट सेक्रेटरी के रूप में काम करके गए हैं. एक बार उस प्रदेश के सीएम उन सबको बुलाएं. उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन कोई रूटीन प्रक्रिया नहीं है. मैं इसे स्पेशल समझता हूं. आजादी के अमृत काल, 75 साल की इस यात्रा में भारत को आगे बढ़ाने में सरदार पटेल का सिविल सर्विस का जो तोहफा है. इसके जो ध्वजवाहक रहे हैं, उन्होंने इस देश की प्रगति और उन्नति में कुछ न कुछ योगदान दिया ही है. उन सबको याद करना और उनका सम्मान करना, ये भी आजादी के अमृत काल में सिविल सर्विस को सम्मान करने वाला विषय बन जाएगा.

पिछले 20-22 साल से कर रहा हूं संवाद- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हम पिछली शताब्दी की सोच और नीति नियमों से अगली शताब्दी की मजबूती का संकल्प नहीं कर सकते हैं. पहले हमारी व्यवस्थाओं, परंपराओं और नियमों में बदलाव आने में शायद काफी वक्त लगता होगा लेकिन आज तेज गति से बदलती हुई दुनिया में हमें भी उनके हिसाब से चलना ही होगा.

पीएम ने कहा कि ये संवाद इसलिए भी खास है क्योंकि ये आजादी के अमृत महोत्सव के बीच हो रहा है. ये संवाद मैं पिछले 20-22 सालों से कर रहा हूं. पहले एक मुख्यमंत्री के तौर पर संवाद करता था और अब प्रधानमंत्री के तौर पर संवाद कर रहा हूं. मैं आपसे बहुत कुछ सीखता हूं. बता दें कि कई सार्वजनिक विभागों से जुड़े अफसरों के कार्यों की सराहना करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें:

Jahangirpuri Demolition Drive: जहांगीरपुरी में 2 हफ्ते तक नहीं चलेगा बुलडोजर, SC ने जारी किया अंतरिम आदेश, जानें किसने क्या दी दलील

गुल्ली से असलम-अंसार और प्रेम शर्मा से सोनू चिकना तक...Jahangirpuri Violence के ये हैं विलेन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget