एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर थरूर का तंज, कहा- सिर्फ बातें वाजपेयी की तरह करते हैं, लेकिन बर्ताव नहीं

Shashi Tharoor on PM Modi: थरूर ने कहा- कभी-कभी अपने भाषणों में पीएम सभी सही बातें कहकर अपने अंदरूनी वाजपेयी को दिशा देते हुए जान पड़ते हैं, लेकिन वह उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाते. यही असली फर्क है.

Shashi Tharoor on PM Modi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए उनपर तंज कसा है. शशि थरूर ने कहा है कि पीएम मोदी कई बार सही बातें कहकर अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ लक्षण दिखाते हैं, लेकिन अपनी कथनी को करनी में तब्दील नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने सार्वजनिक रूप से जो कुछ कहा है, उसे अमलीजामा पहनाकर देश की बेहतर सेवा कर सकते हैं.

अपने अंदरूनी वाजपेयी को अमलीजामा नहीं पहनाते पीएम मोदी- थरूर

थरूर ने पत्रकार सागरिका घोष की ओर से लिखित वाजपेयी की जीवनी (बायोग्राफी) के विमोचन के मौके पर परिचर्चा में कहा, ‘‘कभी-कभी अपने भाषणों में वह सभी सही बातें कहकर अपने अंदरूनी वाजपेयी को दिशा देते हुए जान पड़ते हैं, लेकिन वह उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाते. यही असली फर्क है.’’ उन्होंने मोदी के कश्मीर दौरे को याद किया, जहां उन्होंने (मोदी ने) पर्यटन को बढ़ावा देने की चर्चा की थी और युवाओं से आतंकवाद का मार्ग छोड़ने की अपील की थी.

पीएम संसद में पहुंचते हैं तो पूरा सत्तारूढ़ दल चिल्लाने लगता है- सिन्हा

थरूर ने कहा, ‘‘जो बातें उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहीं हैं, उनमें से कुछ को वह यदि लागू करना शुरू कर दें तो वह देश की बेहतर सेवा कर सकते हैं.’’ वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने वाजपेयी को सहमति निर्माता बताया जो संसद में व्यवधान से परेशान हो जाते थे. उन्होंने कहा, ‘‘वाजपेयी सहमति निर्माता थे. वह विश्वास करते थे कि लोकतंत्र सहमति से चलना चाहिए न कि संख्याबल पर.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज की संसद की बात की जाए, तो मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि जब प्रधानमंत्री संसद में पहुंचते हैं तो पूरा सत्तारूढ़ दल चिल्लाने लगता है, जो लोकसभा में अबतक का सबसे विद्रूप दृश्य है. मैंने कभी कल्पना नहीं की कि संसद में ऐसी चीज होगी.’’ सिन्हा ने साल 2018 में बीजेपी छोड़ दी थी और अब वह तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस में कलह के बीच आज 'जी 23' की बैठक, सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा 

राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का असर? जानें क्या है फॉर्मूला और मौजूदा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget