एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से की बात, कोरोना वैक्सीन पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से दुनिया को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम ने उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में दिशा प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी किया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की. पीएम मोदी ने उन्हें भारत में कोविड-19 के वैक्सीन से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने मर्केल को आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से दुनिया को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने यूरोपीय और वैश्विक मंच पर स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए चांसलर मर्केल की लंबे समय से चली आ रही भूमिका को सराहा. साथ ही उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में दिशा प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया.

दोनों नेताओं ने पारस्परिक महत्व के प्रमुख मुद्दों सहित कोविड-19 महामारी से निपटने, द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों और विशेष रूप से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर चर्चा की. बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने चांसलर मर्केल को कोरोना वैक्सीन के विकास से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत अपनी क्षमताओं से विश्व को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में संक्रमण की नयी लहर को फैलने से जल्द से जल्द रोकने में सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.’’ प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के जर्मनी के निर्णय का स्वागत किया और आपदा रोधी मूल संरचना (सीडीआरआई) के लिए गठबंधन के अंतर्गत जर्मनी के साथ सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई.

बयान में कहा गया कि इस वर्ष भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ और सामरिक भागीदारी की 20वीं वर्षगांठ के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों नेताओं ने इस अवसर पर इसी वर्ष छठा अंतर-सरकारी परामर्श आयोजित करने और एक महत्वाकांक्षी एजेंडा निर्धारित करने पर भी सहमति व्यक्त की.

एप स्टोर्स पर मौजूद नकली Co-Win एप्लीकेशन्स से सावधान, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी ये चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget