एक्सप्लोरर

दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी, पहली बार रक्षा क्षेत्र में होंगे अहम करार

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम मोदी की सऊदी यात्रा के दौरान ऊर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग काफी बढ़ा है.

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को दो दिवसीय सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं. दौर के दौरान पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस (और प्रधानमंत्री) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में अहम करार होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर पीएम मोदी सऊदी अरब के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दाह पहुंचेंगे. 

रक्षा क्षेत्र में होंगे अहम करार

इन दिनों हज यात्रा चल रही है, ऐसे में पूरी रॉयल फैमिली राजधानी रियाद से जेद्दाह शिफ्ट हो गई है. जेद्दाह के रॉयल पैलेस में पीएम मोदी को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. मंगलवार को पीएम मोदी और क्रॉउन प्रिंस दोनों देशों की दूसरी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे. बाद में दोनों की मौजूदगी में अहम करार किए जाएंगे. इन करार में आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में सहयोग के साथ ही मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थकेयर और टूरिज्म शामिल हैं.

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

माना जा रहा है कि भारत और सऊदी अरब पहली बार साझा हथियारों के निर्माण पर अहम करार कर सकते हैं. हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग काफी बढ़ा है. दोनों देशों की थल सेनाएं और नौ सेनाएं साझा युद्धाभ्यास करती हैं. मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी क्योंकि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्ति के लिए हो रही वार्ता का स्थान चुना गया है. सऊदी अरब भी भारत और अमेरिका की तरह दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द जंग खत्म करने के लिए प्रयासरत है.

भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोपीय ईकोनोमिक कोरिडोर पर चर्चा

साल 2023 में सऊदी क्रॉउन प्रिंस जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए राजधानी दिल्ली आए थे. उस दौरान भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोपीय ईकोनोमिक कोरिडोर पर सहमति बनी थी. जेद्दाह में मुलाकात के दौरान इस अहम कोरिडोर पर भी चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही एक खजूर की फैक्ट्री का भी दौरा कर सकते हैं क्योंकि हाल के सालों में सऊदी में योग को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है. ऐसे में पीएम मोदी योग करने वाले कुछ एक्सपर्ट्स से भी मुलाकात कर सकते हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget