एक्सप्लोरर

Brics Summit: ब्रिक्स की बैठक में पीएम मोदी बोले, 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर की कर रहे हैं उम्मीद

Brics Summit: प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ब्रिक्स देशों में हुए शानदार आयोजनों के लिए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं.

Brics Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को ब्रिक्स (Brics) की बैठक में हिस्सा लिया. चीन (China) की मेजबानी में हुई यह बैठक वर्चुअल माध्यम में आयोजित की हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping), रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के राष्ट्रपति रामफोसा (Ramaphosa) और ब्राजील (Brazil) के राष्ट्रपति बोल्सोनारो (Bolsonaro) मौजूद थे.

यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई जियो पॉलिटिकल अस्थिरता की वजह से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ब्रिक्स देशों में हुए शानदार आयोजनों के लिए मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं.

कोविड से वैश्विक अर्थव्यवस्था में पड़ा असर
आपकी ओर से मिले सहयोग के लिए मैं आप सबका धन्यवाद अदा करना चाहता हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज लगातार तीसरे वर्ष में हम कोविड महामारी की चुनौतियों के बीच वर्चुअल रूप से मिल रहे हैं. हालांकि वैश्विक स्तर पर महामारी का प्रकोप पहले की तुलना में कम हुआ है लेकिन इसके अनेक दुष्प्रभाव अभी भी वैश्विक अर्थव्यवस्था में दिखाई दे रहे हैं.

ब्रिक्स में हुए हैं कई सुधार
पीएम मोदी ने आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में ब्रिक्स के सदस्य देशों का नजरिया काफी समान रहा है इसलिए हमारा आपसी सहयोग वैश्विक परिदृश्य के मामले में काफी उपयोगी साबित हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों में हमने ब्रिक्स देशों की राजनीति में कई संस्थागत सुधार किए हैं जिनसे इस संगठन की प्रभावशीलता बढ़ी है. यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारे न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता में भारी वृद्धि हुई है. ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां हमारे आपसी सहयोग से नागरिकों के जीवन को सीधा लाभ मिल रहा है.

न्यू इंडिया को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2025 तक भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था का मूल्य एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा. हमारी राष्ट्रीय अवसंरचना के अनुसार भारत में 1.5 लाख करोड़ डॉलर का निवेश करने का अवसर है. हम इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर की उम्मीद कर रहे हैं. 

प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया (New India) का जिक्र करते हुए कहा कि 'न्यू इंडिया' में हर क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हो रहे हैं. हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं. हमारा आपसी सहयोग कोविड (Covid-19) के बाद विश्व व्यवस्था में आ रहे सुधार में उपयोगी योगदान दे सकता है. हमने पिछले कुछ वर्षों में ब्रिक्स (Brics) में संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं. जिससे इस संस्थान का प्रभाव बढ़ा है. खुशी की बात ये है कि ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता बढ़ी है. विश्वास है कि आज हमारा विचार-विमर्श हमारे संबंधों को और मजबूत करने का सुझाव देगा.

Digital Nomad Visa: इंडोनेशिया की नई वीजा स्कीम, देश में पांच साल तक टैक्स-फ्री रहने का मौका, साथ में है ये शर्त

 India China Relation: ऑस्ट्रेलियाई रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दक्षिण चीन सागर को लेकर जताई चिंता, चीन के रवैये पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
CJP Protest LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget