एक्सप्लोरर

RBI ने नहीं पूरी की नोटों की गिनती तो पीएम ने कैसे किया 3 लाख करोड़ वापस आने का दावा: कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में तीन लाख करोड़ रुपये आए. उन्होंने कहा कि यह रिजर्व बैंक की ओर से किए गए दावों के बिल्कुल उल्टा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन में नोटबंदी आंकड़ों से संबंधित दावे के बारे में सवाल उठाया. कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा कि रिजर्व बैंक अभी तक नोटों की गिनती का काम कर रहा है तो वह तीन लाख करोड़ रूपये के आंकड़े पर कैसे पहुंच गए.

कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद बैंकिंग प्रणाली में तीन लाख करोड़ रुपये आए. उन्होंने कहा कि यह रिजर्व बैंक की ओर से किए गए दावों के बिल्कुल उल्टा है.

प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं या रिजर्व बैंक: कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन लाख करोड़ रुपये जो बैंकिंग प्रणाली में नहीं थे, वह इसमें आ गये हैं. हमने प्रधानमंत्री से पूछा था कि नोटबंदी के बाद कितना धन आया. हमें बताया गया कि रिजर्व बैंक अभी तक गिनती कर रहा है...गिनने में दशकों लग सकते हैं.’’ आजाद ने कहा, ‘‘जब आरबीआई की गिनती जारी है तो प्रधानमंत्री तीन लाख करोड़ रुपये की राशि तक कैसे पहुंच गए...भारत के प्रधानमंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दो विरोधाभासी रुख अपनाए गए हैं.’’ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह एक बड़ा सवाल है कि या तो प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं या रिजर्व बैंक.

गोरखपुर ट्रेजटी पर बोले गुलाम नबी आजाद

गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में आक्सीजन की कथित कमी की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह गलत कहा कि केन्द्र में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने गोरखपुर के अस्पताल के लिए कुछ नहीं किया. आजाद ने उन तमाम उपायों और फैसलों की जानकारी दी जो उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज और अस्पताल के संदर्भ में किए थे. आजाद ने दावा किया कि गोरखपुर के सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक बार भी उनसे मिलकर या फोन कर गोरखपुर के इस अस्पताल के बारे में कोई बातचीत नहीं की.

कश्मीर मुद्दे पर पीएम के भाषण को लेकर कांग्रेस ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ओर से लालकिले की प्राचीर से किए गए राष्ट्र के नाम संबोधन में कश्मीर मुद्दे के समाधान की बात कहे जाने का जिक्र करते हुए आजाद ने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री और भाजपा कश्मीरियों को गले लगाने की बात कर रही है. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से कहना चाह रहे हैं कि गोली और गाली कौन दे रहा था. उन्होंने कहा कि गोलियां सुरक्षा बल चला रहे हैं. गालिया संघ परिवार के लोग टीवी स्टूडियो में बैठकर कश्मीरियों को दे रहे थे. उन्होंने कहा कि बातचीत का दरवाजा सरकार ने पिछले तीन साल से बंद कर रखा है. बातचीत के लिए कोई दरवाजा, खिड़की या रोशनदान नहीं खुला है.

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही बातचीत के जरिए कश्मीर की समस्या का हल निकालने के पक्ष में रही है. एक सवाल के जवाब में आजाद ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने आकाशवाणी, दूरदर्शन और दूसरे मीडिया की स्वतंत्रता के विरूद्ध अघोषित इमरजेंसी लगा रखा है. इन खबरों में विपक्ष के नेताओं को कोई जगह नहीं मिलती है.

शरद यादव की तरफ से साझा विरासत पर बैठक बुलाए जाने के कदम का समर्थन करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज जरूरत देश की साझा संस्कृति को बचाने की है. मौजूदा सरकार इस साझा संस्कृति को मिटाने का काम कर रही है.

यहां देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget