एक्सप्लोरर

PM Modi on Trump: 'उनकी भावनाओं की सराहना...', डोनाल्ड ट्रंप के 'दोस्ती' वाले बयान पर PM मोदी का आया पहला रिएक्शन

Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसमें 25% टैरिफ रूस से तेल खरीदने के लिए जुर्माना के रूप में लगाया गया है. इस बीच ट्रंप ने PM मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा दोस्त और महान प्रधानमंत्री बताया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं और कभी-कभी तनाव के क्षण आ सकते हैं, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका समर्थन करते हैं.

क्यों बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते? 

हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले आयातों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया है. अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी लगाया गया. इन फैसलों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास पैदा कर दी है. हालांकि, रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत और अमेरिका अब भी सहयोगी हैं.

रणनीतिक साझेदारी पर मोदी का जोर

PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक साझेदारी है. रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. यही कारण है कि व्यापारिक तनाव के बावजूद दोनों नेता व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

भारत-अमेरिका संबंध दोस्ती और तनाव का संतुलन

भारत और अमेरिका के रिश्ते कभी बहुत ज्यादा तनावपूर्ण नहीं रहे. भले ही व्यापार या नीति पर मतभेद हो, लेकिन रणनीतिक दृष्टि से दोनों देश एक-दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हैं. दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हैं. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों देशों का एक साथ रहना काफी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Google पर लगा 29 हजार करोड़ का जुर्माना तो भड़क गए ट्रंप, कहा- 'अमेरिका के साथ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget