एक्सप्लोरर

'मनमोहन सिंह के निधन से देश ने प्रख्यात अर्थशास्त्री और एक महान इंसान खो दिया', बोले पीएम मोदी के मुख्य सचिव पी के मिश्रा

डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र करते हुए पी के मिश्रा ने कहा कि जब वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ाते थे, तब उन दिनों वह एम.ए. के प्रथम वर्ष के छात्र थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने शुक्रवार (27 दिसंबर, 2024) को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनके जाने से देश ने प्रतिष्ठित नेता, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और एक महान इंसान खो दिया है. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे.

कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की. वह वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध नाम थे. पी के मिश्रा ने एक बयान में कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक बहुत ही प्रतिष्ठित नेता, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और एक महान इंसान को खो दिया है.'

डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र करते हुए मिश्रा ने कहा कि जब वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ाते थे, तब उन दिनों वह एम.ए. के प्रथम वर्ष के छात्र थे. उन्होंने कहा, 'उस दौर के दिग्गज प्रोफेसरों के बीच उन्हें पाना पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर जिले से आये मेरे जैसे एक छात्र के लिए बहुत ही सुकून देने वाला था.' उन्होंने कहा, 'वे दिन थे जब अमर्त्य सेन, मृणाल दत्ता चौधरी, ए.एम. खुसरो, के.एन. राज, सुखमय चक्रवर्ती, धर्म कुमार और अन्य उन जैसे बहुत ही प्रतिष्ठित प्रोफेसर वहां पढ़ाते थे.'

पी के मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के जटिल विषयों को हर छात्र की समझ में आने वाले तरीके से समझाने की अद्भुत क्षमता थी, जिससे छात्रों के लिए सीखना आसान हो जाता था. उन्होंने कहा, 'वे बेहद विनम्र और शांत स्वभाव के थे.' पी के मिश्रा ने कहा कि बाद में उन्हें उनके साथ बातचीत करने का सौभाग्य मिला, जब प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव और भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'जब भी मैं उनसे मिला, मैंने उनके व्यवहार में वही सादगी, ईमानदारी और विनम्रता पाई. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं और भावनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.'

 

यह भी पढ़ें:-
'मनमोहन सिंह की समाधि के लिए दें जगह', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की PM मोदी से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget