एक्सप्लोरर

'बच्चों की टॉफियों पर भी कांग्रेस लगाती थी 21 परसेंट टैक्स, मैंने किया होता तो...', GST में बदलाव पर बोले पीएम मोदी

PM Modi on New GST Rates: पीएम मोदी ने कहा कि कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के मासिक बजट को बढ़ाया था. पहले 100 रुपये का सामान खरीदने पर 20-25 रुपया टैक्स देना होता था.

जीएसटी स्लैब में हुए सुधार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (4 सितंबर 2025) को कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी ज्यादा रहेगी क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत में जीएसटी में भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म किया गया है. उन्होंने इस सुधार को देश के ग्रोथ का डबल डोज बताया.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

पीएम मोदी ने कहा, 'नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा. गरीब, मिडिल क्लास, महिलाएं, स्टूडेंट्स, किसान, नौजवान सभी को जीएसटी टैक्स कम करने से जबरदस्त फायदा होगा. पहले की सरकारों में सामानों पर कितनी बड़ी मात्रा टैक्स लिया जाता था. 2014 में मेरे आने से पहले रसोई का सामान हो, खेती किसानी से जुड़े सामान हो या फिर दवाइयां हो, यहां तक जीवन बीमा पर भी ऐसी अनेक चीजों पर कांग्रेस सरकार अलग-अलग टैक्स लेती थी.'

पीएम मोदी ने कहा, 'अगर वही दौर होता तो आज आपको 100 रुपए की कोई चीज खरीदते तो आपको 20-25 रुपए टैक्स देना होता, लेकिन हमारी सरकार का मकसद है कि आम लोगों के जीवन में बचत ज्यादा से ज्यादा कैसे हो, लोगों का जीवन बेहतर बने.' उन्होंने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म से भारत की शानदार अर्थव्यवस्था में पंचरत्न जुड़े हैं.

  • टैक्स सिस्टम कहीं अधिक आसान हुआ.
  • भारत के नागरिकों का जीवन स्तर और सुधरेगा.
  • खपत और ग्रोथ दोनों को नया बूस्टर मिलेगा.
  • व्यापार करने में आसानी होगी, जिससे निवेश और नौकरी को बल मिलेगा.
  • विकसित भारत के लिए सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) और मजबूत होगी.

'कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट बढ़ाया'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट कैसे बढ़ाया था. वे बच्चों की टॉफियों पर भी 21 फीसदी टैक्स लगाते थे अगर मोदी ने ऐसा किया होता, तो वे मेरे बाल नोच लेते.' उन्होंने कहा, 'युवाओं के लिए एक और लाभ फिटनेस क्षेत्र में होने वाला है. जिम, सैलून, योग जैसी सेवाओं पर GST कम कर दिया गया है, जिसका अर्थ है कि हमारे युवा फिट होने के साथ-साथ सक्रिय भी होंगे.'

ये भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, GST को लेकर भड़के, विदेश नीति पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget