एक्सप्लोरर

देश में लॉकडाउन बढ़ा, बांद्रा में पाबंदियों के बीच जुटी हजारों की भीड़ | दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में COVID-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया. अब तक देश में कोरोना वायरस से 10,815 लोग संक्रमित हुए हैं. पढ़ें दिनभर की 5 बड़ी ख़बरें-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र देश में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है. आज राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. पीएम ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कल सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी. https://bit.ly/2RShEYv

2. लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वे घर वापस भेजे जाने की मांग करने लगे. लोगों की शिकायत है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए उन्हें उनके गांव तक भेजा जाए. इस घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने केंद्र को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से बातचीत में सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का मुद्दा उठाया था. https://bit.ly/2xiciP7

3. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शाम के करीब साढ़े पांच बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 10,815 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं और 353 लोगों की मौत हुई है. 1190 लोग ठीक हुए हैं. https://bit.ly/2Vr4CC5

4. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस को लेकर आज वीडियो संदेश संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी 'देशभक्ति' कोई नहीं है. हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे. https://bit.ly/3ceyEzN

5. बीसीसीआई कल आईपीएल को टालने का आधिकारिक एलान कर सकती है. बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन के लिए हालात सुधरने का इंतजार कर रही है. बोर्ड चाहता है कि हालात बदलने के बाद आईपीएल 13 का आयोजन पहले की तरह ही हो. इसलिए बीसीसीआई सभी घरेलू और विदेशी क्रिकेटर्स के साथ लोकल ग्राउंड की भागीदारी पर भी सुनिश्चित होना चाहता है. https://bit.ly/2Vqqduw

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget