एक्सप्लोरर

'बांग्लादेश से जवाब मांगेगा...', PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की मीटिंग को कैसे देखता है पाकिस्तान? अब्दुल बासित ने बताया

अब्दुल बासित ने कहा कि पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर मोहम्मद यूनुस से सख्ती से बात की. जब दो देशों के रिश्ते में इस तरह के तनाव आते हैं तो एक मुलाकात से बदलाव नहीं आता.

PM Modi-Muhammad Yunus Meeting: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच ये पहली बार मुलाकात हुई. शेख हसीने के बाद प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ चुकी है इसलिए इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था. इस बैठक में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को नसीहत देते हुए कहा था कि ऐसा कोई भी बयान जो द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है, उसे देने से बचना चाहिए. पीएम मोदी और यूनुस की मीटिंग को लेकर नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को सख्ती के साथ जवाब दिया है. अब्दुल बासित ने कहा कि भारत बिम्सटेक के दौरान मोहम्मद यूनुस की पीएम मोदी से मुलाकात के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बांग्लादेश के बार-बार कहने पर यूनुस को मिलने का समय दिया गया.

मोदी-यूनुस की मीटिंग के बाद नहीं जारी हुआ ज्वाइंट स्टेटमेंट

पूर्व पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा कि आमतौर पर जब दो देशों के बड़े नेताओं के बीच मुलाकात होती है तो उन देशों की ओर से ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया जाता है. पूर्व पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने साल 2015 की पीएम मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात का हवाला दिया, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान की ओर से ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया था, लेकिन मोहम्मद यूनुस और मोदी की मुलाकात के बाद ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी नहीं किया जाना कई बातों का संकेत देता है. 

बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करना चाहता भारत: बासित 

पूर्व पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा, 'हो सकता है कि इसके पीछे एक वजह ये रही हो कि मुलाकात काफी कम समय में तय की गई हो और काफी कम समय की मीटिंग हुई. ऐसे में दोनों देश ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करने के लिए किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे. मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव ने पीएम नरेंद्र मोदी और शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भी कई अनर्गल दावे किए थे. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के मुद्दों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया और ज्यादातर मामले मनगढ़ंत थे. अब्दुल बासित ने इसे लेकर कहा कि 'हो सकता है कि भारत की तरफ से प्रतिक्रिया सकारात्मक रहा हो, लेकिन इसके पीछे वजह ये हो सकती है कि भारत डिप्लोमेसी के सभी दरवाजे बंद नहीं रखना चाहता है.'

बांग्लादेश से जवाब मांगेगा भारत: अब्दुल बासित 

अब्दुल बासित के मुताबिक, हिंदुओं के साथ होने वाली हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद यूनुस से सख्ती से बात की. उन्होंने कहा कि जब दो देशों के रिश्ते में इस तरह के तनाव आते हैं तो एक मुलाकात से चीजों में बदलाव नहीं आता. इसके लिए कई मुलाकातों की जरूरत होती है. भारत फिलहाल बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन के बीच बनने वाले समीकरण पर नजर रखना चाह रहा है. अब्दुल बासित ने कहा कि भारत की चिंता नॉर्थ ईस्ट को लेकर हो सकती है और आने वाले वक्त में वो बांग्लादेश से इस पर और जवाब मांगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget