एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में जो बाइडेन ने किया भव्य स्वागत, कहा- ये 140 अरब भारतीयों को सम्मान है

PM Modi Meets Joe Biden: पीएम मोदी ने यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन से गुरुवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने बताया कि भारत और अमेरिका मिलकर किस क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जून) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. इस दौरान राजकीय यात्रा पर गए पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया. यहां बाइडेन के अलावा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.  

यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं सम्मानित हूं कि अमेरिका 15 साल बाद भारत के लिए एक बार फिर से राजकीय यात्रा की मेजबानी कर रहा हैं. मैं जब वाइस प्रेसिडेंट था तो पीएम मोदी के साथ बहुत समय बिताया. मैं जब से राष्ट्रपति बना हूं इसको मैंने कायम रखा है. उन्होंने कहा, "हम दो गौरवान्वित राष्ट्र तीन शब्दों से बंधे हैं- "We The People". 

बाइडेन ने कहा, ''भारत और अमेरिका हर विषय पर मिल कर काम कर रहे हैं. ये सब भारत, अमेरिका और विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जो भी हम आज निर्णय लेंगे ये आने वाले पीढ़ियों को प्रभावित करेंगे.''

उन्होंने कहा कि दोनों देश गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने और यूक्रेन के खिलाफ रूसी युद्ध के कारण उत्पन्न खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा से निपटने पर मिलकर काम कर रहे हैं. 

जो बाइडेन ने क्या कहा?
बाइडेन ने कहा कि हमने स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड को मजबूत किया है. अब से दशकों बाद, लोग पीछे मुड़कर देखेंगे और कहेंगे कि क्वाड ने वैश्विक भलाई के लिए इतिहास की दिशा को मोड़ दिया है. 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा विश्वास किया है कि अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है. हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि 'हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
बाइडेन के स्वागत भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य स्वागत आभार जताया. उन्होंने कहा, ''आज व्हाइट हाउस में यह भव्य स्वागत समारोह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान है.'' उन्होंने कहा कि मैं तीन दशक पहले यूएस आया था और व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था. मैं कई बार अमेरिका आया लेकिन पहली बार इतने भारतीयों के लिए व्याइट हाउस के दरवाजे खोले गए.

भारत और अमेरिका किसमें विश्वास रखते हैं?
पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं. अपनी विविधता पर गर्व करते हैं. हम दोनों ही सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के मूल सिद्धांत में विश्वास करते हैं. उन्होंने भारतीय समुदाय के लोग अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका में भारत का मान बढ़ा रहे हैं. आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं. 

बता दें कि पीएम मोदी के स्वागत के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. 

ये भी पढ़ें- PM Modi US Visit: पीएम मोदी-जो बाइडेन करेंगे मेगा डिफेंस ड्रोन डील, जानें एमक्यू-9बी रीपर की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget