एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी-जो बाइडेन करेंगे मेगा डिफेंस ड्रोन डील, जानें एमक्यू-9बी रीपर की खास बातें

India US Relations: भारत अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से बेहद घातक माने जाने वाले एमक्यू-9बी रीपर ड्रोन खरीदेगा. गुरुवार को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति सौदे की घोषणा कर सकते हैं.

MQ-9B Reaper Armed Drone Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार (22 जून) को दोनों देशों के सैन्य और आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में रक्षा और वाणिज्य सौदों की एक पूरी सीरीज की घोषणा कर सकते हैं. 

पीएम मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. गुरुवार को वह व्हाइट हाउस का राजकीय दौरा करेंगे. इसी दौरान करारों की घोषणा की संभावना है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि पीएम मोदी और बाइडेन जनरल एटॉमिक्स कंपनी के एमक्यू-9बी प्रीडेटर (रीपर) ड्रोन के सौदे के बारे में घोषणा करेंगे. भारत इस अमेरिकी कंपनी ऐसे 30 ड्रोन खरीद रहा है.

चीन से लगी सीमा पर भारत की निगरानी क्षमता में होगा इजाफा

माना जा रहा है कि भारत के पास एमक्यू 9बी रीपर होने से हिंद महासागर और चीन के साथ लगी सीमा पर निगरानी क्षमताओं में इजाफा होगा. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से करीब एक हफ्ते पहले (15 जून को) भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने जनरल एटॉमिक्स से ये ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव पास कर दिया था.  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डीएसी की बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई थी. 

तीन अरब डॉलर का है करार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जनरल एटॉमिक्स से 30 एमक्यू-9बी रीपर ड्रोन खरीदने के लिए करीब तीन अरब डॉलर की रकम खर्च होगी. एमक्यू 9बी ड्रोन के दो वैरिएंट हैं, जिनमें स्काई गार्डियन और सी गार्डियन शामिल हैं.

सी गार्डियन वैरिएंट भारत के तीनों सशस्त्र बलों के बेड़े में शामिल किया जाएगा. समुद्र की निगरानी हो या पनडुब्बी रोधी जंग, ये ड्रोन कई रोल में फिट है. पिछले दिनों सूत्रों ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी कंपनी से खरीदे जाने वाले 30 ड्रोन में से नौसेना को 14 और वायुसेना और थलसेना को 8-8 ड्रोन मिल सकते हैं.

MQ-9B प्रीडेटर रीपर ड्रोन की कुछ खासियतें

एमक्यू-9 रीपर ड्रोन 500 फीसदी ज्यादा पेलोड ले जा सकता है और इसका हॉर्स पावर पहले के एमक्यू-1 प्रीडेटर की तुलना में नौ गुना है. लगातार निगरानी करने समेत कई प्रकार से इसकी क्षमता ज्यादा बताई गई है. 

जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के मुताबिक, एमक्यू-9 रीपर की क्षमता 27 घंटे से ज्यादा है. इसकी स्पीड 240 केटीएएस है. यह 50,000 फीट तक उड़ान भर सकता है और इसकी पेलोड क्षमता 3,850 पाउंड (1,746 किलोग्राम) है, जिसमें 3,000 पाउंड (1,361 किलोग्राम) के एक्सटर्नल स्टोर्स शामिल हैं.

बता दें कि 2020 में भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में निगरानी के लिए जनरल एटॉमिक्स से दो एमक्यू-9बी सी गार्जियन ड्रोन एक साल की अवधि के लिए लीज पर लिए थे. बाद में लीज की अवधि बढ़ा दी गई थी.

यह भी पढ़ें- PM Modi US Visit: भारत के दो शहरों में वाणिज्य दूतावास खोलने का इरादा रखता है अमेरिका, जानें बाइडेन प्रशासन ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget