एक्सप्लोरर

Diwali 2022: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, दिवाली की दी बधाई

Diwali 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई नेताओं से मुलाकात की.

PM Modi Meets President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 अक्टूबर) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात की और दोनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने संपूर्ण मानवता के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर कल की इच्छा जतायी. पीएम मोदी (PM Modi) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को भी उनके आवास पर पहुंचकर दिवाली की बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करके मुझे बहुत खुशी हुई. हमने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और अंधेरे पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस त्योहार पर संपूर्ण मानवता के लिए शांति, समृद्धि और बेहतर कल की अपनी इच्छा साझा की.’’ 

उपराष्ट्रपति से भी की मुलाकात

इसके अलावा उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां स्थित उपराष्ट्रपति निवास में दोनों की मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की है. उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से आज उपराष्ट्रपति निवास में मुलाकात की और एक-दूसरे को दिवाली की बधाई दी.’’ 

पूर्व राष्ट्रपति से भी मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलकर उन्हें बधाई दी. पीएम ने ट्वीट किया कि, "पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया." 

पीएम ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की. पीएम ने ट्वीट किया कि, "वेंकैया जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. उससे मिलकर हमेशा खुशी होती है." इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने करगिल में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनायी. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Diwali: जवानों को खिलाई मिठाई, साथ में गाया गाना, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह करगिल में मनाई दिवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget