पीएम मोदी ने जिनके साथ किया लंच, वो 8 सांसद कौन? जानें किस पार्टी से हैं
PM Modi In Parliament Canteen: पीएम मोदी ने पार्लियामेंट की कैंटीन में इन सांसदों के साथ लंच करने के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी की. सभी सांसदों को पीएम ऑफिस से फोन कर बुलाया गया था.

PM Modi In Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन की कैंटीन में सहयोगी सांसदों के साथ लंच करने पहुंचे. प्रधानमंत्री के दफ्तर की तरफ से इन आठों सांसदों के पास फोन गया कि पीएम मोदी आपसे मिलना चाहते हैं. यह आठ सांसद प्रधानमंत्री के दफ्तर पहुंचे, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी.
उसी समय अचानक सभी आठों सांसदों को प्रधानमंत्री कार्यालय के अंदर बुलाया गया. पीएम मोदी ने उन सांसदों से कहा कि चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं. उसके बाद प्रधानमंत्री 8 सांसदों को लेकर अपने साथ कमरे से बाहर निकले और लिफ्ट से फर्स्ट फ्लोर पर बनी कैंटीन की तरफ चल दिए.
पीएम मोदी के साथ लंच करने वाले सांसद
- एल मुरूगन - बीजेपी, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. साल 2021 में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया.
- रितेश पांडे - बहुजन समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद हैं.
- हिना गावित- बीजेपी, हिना गावित साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर दूसरी पर सांसद बनीं. इससे पहले एक बार लोकसभा के अंदर हेल्थ कैंप का आयोजन करने को लेकर अपनी बात कर रखी थी, जिसकी पीएम मोदी ने तारीफ की थी.
- एस. फांगनोन कोन्याक- बीजेपी, वह नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला हैं.
- एन प्रेमचंद्रन- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल के कोल्लम लोकसभा सीट से सांसद हैं.
- समित पात्रा- बीजेडी
- राम मोहन नायडू- टीडीपी, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से सांसद हैं.
- जामियांग- लद्दाख से बीजेपी सांसद, इन्होंने कारगिल को लेकर लोकसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.
Delhi | Prime Minister Narendra Modi had lunch with MPs at Parliament Canteen today. pic.twitter.com/98F0IAa3dt
— ANI (@ANI) February 9, 2024
कैंटीन में पहले से ही सारा इंतजाम किया हुआ था. वहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने आठों सांसदों के साथ वेज थाली खाई. यह सांसद अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से भी थे. इन सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके अनुभवों के बारे में पूछा. पीएम करीब एक घंटे तक इन सांसदों के साथ बैठे रहे.
पीएम ने सांसदों से क्या कहा?
इस दौरान पीएम ने सांसदों से बातचीत करते हुए कहा, मैं भी एक आम इंसान हूं. हमेशा एक पीएम की तरह नहीं रहता हूं. मैं भी लोगों से बात करता हूं और आज मेरा मन हुआ आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं. इसी वजह से आप लोगों को बुला लिया."
ये भी पढ़ें: 'चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं', कहकर सांसदों को कैंटीन ले गए पीएम मोदी, साथ किया लंच
Source: IOCL


























