एक्सप्लोरर

'चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं', कहकर सांसदों को कैंटीन ले गए पीएम मोदी, साथ किया लंच

PM Modi In Parliament Canteen: पीएम मोदी ने आठ सांसदों के साथ लंच के दौरान कहा कि आपसे मिलने का मन था, इसलिए आपको बुला लिया.

PM Modi In Parliament Canteen: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की कैंटीन में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ शुक्रवार (9 फरवरी) को लंच किया. लंच के प्लान से पहले पीएमओ की तरफ से इन 8 सांसदों के पास फोन गया था कि प्रधानमंत्री आपसे मिलना चाहते हैं.

पीएमओ से आए फोन के बाद आठों सांसद प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि क्यों बुलाया गया है? इस दौरान इन सांसदों से पीएम मोदी ने कहा, ''चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं.'' फिर प्रधानमंत्री सभी को अपने साथ संसद की कैंटीन लेकर गए और लंच किया. 

पीएम मोदी के साथ लंच करने वालों में बीजेपी सांसद एल मुरुगन, हिना गावित, राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक और जामियांग शामिल रहे. इसके अलावा बीएसपी सांसद रितेश पांडे, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एन प्रेमचंद्रन, बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा और टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू भी इस दौरान मौजूद रहे. 

क्या चर्चा हुई?
पीएम मोदी के साथ सांसद करीब एक घंटे तक कैंटीन में रहे. इस दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री से उनके अनुभवों के बारे में पूछा तो उन्होंने (पीएम मोदी)  निजी अनुभव और सुझाव शेयर किए. सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सांसदों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं. हमेशा एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं रहता हूं और मैं भी लोगों से बात करता हूं. ऐसे में आज मेरा मन हुआ कि आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं. इस वजह से आप सभी को बुला लिया. 

ये भी पढ़ें- पीवी नरसिम्हा राव से लेकर प्रणब मुखर्जी तक, पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में कितने लोगों को मिला भारत रत्न? देखें लिस्ट

 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget