एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लॉन्च की 'आयुष्मान भारत योजना', जानिए- इसकी ABCD

Ayushman Bharat:  इस योजना के तहत 10 करोड़ परिवार यानि करीब 50 करोड़ आबादी को फायदा मिलेगा. इस बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि पूरी दुनिया में सरकारी रुपये से इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं चल रही है.

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड से अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत बीमा योजना- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे. इस योजना के शुभारंभ के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना का मकसद यही है कि समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को और गरीब से भी गरीब को इलाज मिले और वो भी मुफ्त मिले.

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से देशवासियों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिलेंगी.

इस योजना के तहत 10 करोड़ परिवार यानि करीब 50 करोड़ आबादी को फायदा मिलेगा. इस बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि पूरी दुनिया में सरकारी रुपये से इतनी बड़ी योजना किसी भी देश में नहीं चल रही है.

पीएम मोदी ने कहा, "देश के 50 करोड़ से ज्यादा भाई-बहनों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ-इंश्योरेंस देने वाली ये दुनिया की सबसे बड़ी योजना है. इस योजना के लाभार्थियों की संख्या पूरे यूरोपियन यूनियन की कुल आबादी के बराबर है."

प्रधानमंत्री रांची में पीएमजेएवाई में एक प्रदर्शनी में भी गए, जहां उन्होंने कुछ लाभार्थियों को ई-कार्ड भी दिए.

क्या है योजना

  • एक परिवार को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त
  • परिवार की आमदनी 10,000 रुपये/महीने से कम होने पर योजना का फायदा मिलेगा
  • परिवार के मुखिया के नाम पर इंश्योरेंस का पूरा कवर होगा
  • अस्पताल में भर्ती होने पर मरीज को पैसे नहीं देने होंगे
  • मेडिकल इंश्योरेंस कैशलेस और पेपरलेस होगा
  • 1350 तरह की बीमारियां जिनमें जांच, सर्जरी, मेडिसिन शामिल है.
  • लिस्ट में मौजूद सरकारी, प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकते हैं.
  • किसी भी राज्य में मरीज अपना इलाज करा सकते हैं
  • अस्पताल में भर्ती के लिए आधार, सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा

कौन हैं पात्र?

  •  पात्रता की शर्त ये है कि उस परिवार की आमदनी 10 हज़ार रुपये प्रति महीने से कम हो.
  • इस योजना के दायरे में गरीब, वंचित ग्रामीण परिवार और शहरी श्रमिकों परिवारों की पेशेवर श्रेणियां आयेगी. नवीनतम सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना (एसईसीसी) के हिसाब से गांवों में ऐसे 8.03 करोड़ और शहरों में 2.33 करोड़ परिवार हैं. योजना का लाभ करीब 50 करोड़ लोगों को मिलेगा.
  • एसईसीसी के डाटाबेस के आधार पर पात्रता तय की जा रही है.
  • इसके अलावा जिन राज्यों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना है, उसके लाभार्थी भी इस नयी योजना के अंतर्गत आएंगे

किन अस्पतालों में होगा इलाज

  • इलाज सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में होगा. लेकिन सारे प्राइवेट अस्पताल में नहीं होंगे, बल्कि सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ही मुफ्त इलाज हो सकेगा.
  • देशभर में 15,000 से ज्यादा अस्पतालों ने इस योजना के लिए सूची में शामिल होने के प्रति अपनी दिलचस्पी जतायी है. इसमें निजी और सरकारी दोनों अस्पताल हैं.

किन-किन राज्यों में लागू होगा

  • इस योजना से जुड़ने के लिए 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तैयार हैं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिला के प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 23 सितंबर को सरकार ‘आयुष्मान भारत’ योजना की शुरूआत करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget