एक्सप्लोरर

PM Modi Kashmir Visit: हजरतबल दरगाह में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, पीएम मोदी के दिल के करीब था ये प्रोजेक्ट

PM Modi Srinagar Visit: पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. पीएम ने यहां हजरतबल तीर्थ एकीकृत विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया.

PM Modi Jammu Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (07 मार्च) को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर दौरे के दौरान लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. जिसमें हजरतबल तीर्थ एकीकृत विकास परियोजना भी शामिल है. इसकी आधारशिला साल 2017 में उस वक्त रखी गई थी जब राज्य में बीजेपी पीडीपी की गठबंधन की सरकार थी. 

आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार कश्मीर पहुंचे हैं. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये परियोजना पीएम मोदी के दिल के करीब परियोजनाओं में से एक रही है. हजरतबल देश के सबसे प्रमुख मुस्लिम तीर्थस्थलों में से एक है. दरगाह में पैगंबर मोहम्मद के पवित्र अवशेष हैं. 

मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हजरतबल तीर्थ पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय इनफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बढ़ाने के लिए, परियोजना हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ को लागू किया गया है."

पीएमओ की ओर से कहा गया, "परियोजना के प्रमुख घटकों में तीर्थस्थल की चारदीवारी के निर्माण सहित पूरे क्षेत्र का स्थल विकास शामिल है. जिसमें हजरतबल तीर्थ परिसर की लाइटनिंग, तीर्थस्थल के चारों ओर घाटों और देवरी पथों का सुधार, सूफी केंद्र का निर्माण, पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण, साइनेज की स्थापना, मल्टीलेवल कार पार्किंग, सार्वजनिक सुविधा ब्लॉक और तीर्थस्थल के प्रवेश द्वार का निर्माण भी शामिल है.”

2016-17 में दी थी इस परियोजना को मंजूरी

केंद्र ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन' (प्रसाद) के तहत 2016-17 में इस परियोजना को मंजूरी दी थी. विचार यह था कि दरगाह परिसर से डल झील का अबाधित दृश्य दिखाई दे और गर्मियों और बरसात के मौसम में प्रार्थना के लिए टेंसिल स्ट्रक्चर हो, दरगाह के प्रवेश द्वार को चार लेन का बनाया जाए, परिसर में रोशनी की जाए और अन्य श्रद्धालु सुविधाएं दी जाएं. प्रसाद योजना का उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुविधाएं बढ़ाना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है.

ये भी पढ़ें: Air India Flight: लंदन की फ्लाइट में कंपनी की महिला एमडी ने क्रू के साथ की बदतमीजी, फ्लाइट से उतारा, देरी पर एयर इंडिया ने जताया खेद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget