एक्सप्लोरर

India Energy Week 2023: 'न महामारी, न वॉर...' भारत को ग्लोबल ब्राइट स्पॉट बनने से नहीं रोक सके- पीएम मोदी

India Energy Week 2023 Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के दौरे पर कहा, भारत के लोगों की संवेदनाएं तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं.

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आज (6 फरवरी) को इंडिया एनर्जी वीक के उद्घाटन के मौके पर कहा, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन के एनर्जी से भरा एक शहर है. मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे. ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है.

तुर्किए में आए भूकंप को लेकर भी पीएम मोदी ने संवेदना प्रकट की. प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की निगाह लगी हुई है. बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और बहुत नुकसान की खबरें हैं. भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं, भूकंप पीड़ितों के साथ हैं. हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं.

भारत ने हर चुनौती को पार किया

पीएम मोदी बोले, महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत वैश्विक तौर पर चमकता रहा. बाहरी परिस्थितियां जो भी रहीं, भारत ने हर चुनौती को पार किया. इसके पीछे कई फैक्टर्स ने काम किया. इनमें स्थिर सरकार, निरंतर सुधार, जमीनी स्तर पर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण शामिल है. पीएम मोदी ने कहा, ऊर्जा क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में भारत के पास अद्वितीय अवसर हैं. भारत ऊर्जा संसाधनों और ऊर्जा संक्रमण के विकास की प्रक्रियाओं के संबंध में मजबूती से खड़ा है. भारत वास्तव में 21वीं सदी में राष्ट्र के लिए एक महान भविष्य का निर्माण करेगा.

ग्लोबल ब्राइट स्पॉट पर भारत

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत में करोड़ों लोगों की जीवन के स्तर में बदलाव आया है. आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मध्यम वर्ग के स्तर तक पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आईएमएफ द्वारा हाल ही में किए गए ग्रोथ प्रोजेक्शन से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. न तो महामारी और न ही युद्ध भारत को 'ग्लोबल ब्राइट स्पॉट' बनने से रोक सके.

ये भी पढ़ें- Abdul Ghaffar Khan Birth Anniversary: आजादी के बाद भी अब्दुल गफ्फार खान ने 40 साल जेल में काटे, फ्रंटियर गांधी को नहीं मिला न्याय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget