एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री ने किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि इसने पिछले 70 सालों में जनता के साथ धोखा किया. वह वोटिंग मशीन में गड़बड़ी के आरोपों के साथ लोगों के विश्वास के लिए संकट खड़ा कर रही है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को आज जनता को सौंपा. इस एक्सप्रेसवे का मुख्य मकसद दिल्ली में जाम और प्रदूषण की समस्या से निपटना है. इससे अब भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश के बिना बाहर - बाहर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे.

    1. इस मौके पर बुनियादी ढांचा विकास को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मोदी ने कहा कि देश में 28,000 किलोमीटर राजमार्गों का जाल फैलाने पर तीन लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि राजमार्ग , रेलवे , हवाई यातायात और आई - वे (सूचना हाईवे) उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
    2. मोदी ने कहा कि देश में राजमार्ग निर्माण की गति अब 27 किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंच गई है जो पिछली कांग्रेस सरकार में 12 किलोमीटर थी. जबकि पिछले साल करीब 10 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की. मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
    3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ''आज देश के लोग देख रहे हैं कि अपने सियासी फायदे के लिए ये लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी खुलेआम झूठ बोल जाते हैं. चाहे दलितों पर अत्याचार से जुड़े कानून की बात हो या फिर आरक्षण की बात, झूठ बोलकर, अफवाह फैलाकर ये लोगों को भ्रमित करने की साजिश करते रहे हैं.'' मोदी ने कहा कि राजमार्गों के लिए भारतमाला परियोजना के तहत पांच लाख करोड़ रुपये के प्रावधान के अलावा कृषि से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए बजट में 14 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
    4. उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के प्रति संवेदनशील है और उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए उसने पर्याप्त कदम उठाए हैं. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार दलित सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शोषण के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए उसने विशेष अदालतें गठित की हैं.
    5. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब अपराधी खुद से समर्पण कर रहे हैं और आगे से गैरकानूनी काम नहीं करने की शपथ भी ले रहे हैं. गंगा सफाई कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में 21,000 करोड़ रुपये की 200 से अधिक परियोजनाएं शुरु की गई हैं.
    6. कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि इसने पिछले 70 सालों में जनता के साथ धोखा किया. वह वोटिंग मशीन में गड़बड़ी के आरोपों के साथ लोगों के विश्वास के लिए संकट खड़ा कर रही है. मोदी ने लोगों से अपील की कि किसानों के मुद्दे पर विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि ठेके पर खेती की जमीन दी जा रही है, इससे सतर्क रहने की जरुरत है.
    7. कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे-केजीपी (इस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस वे) के हैलीपैड पर पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन एवं सांसद रमेश कौशिक ने प्रधानमंत्री का पुष्प व गीता भेंट कर स्वागत किया.
    8. प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे केजीपी पर बनाए गए हैलीपैड पर पहुंचे. इसके बाद वह सीधे टोल प्लाजा के नीचे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाई गई डिजीटल आर्ट गैलरी में पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले डिजीटल आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया. मुख्य द्वार पर ही केजीपी के मानचित्र का निरीक्षण किया. यहां एनएचएआई के अधिकारियों ने मानचित्र के जरिए उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई.
    9. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे की लंबाई 135 किलोमीटर है और इसे 500 दिन के भीतर तैयार किया गया है. इससे दिल्ली से मेरठ की यात्रा के समय में काफी कमी आएगी. इस एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली से मेरठ की यात्रा का समय घटकर 45 मिनट रह जाएगा. अभी इसमें करीब ढाई घंटे का समय लगता है.दिल्ली के सराय काले खान से यूपी गेट तक फैले इस 14 लेन के राजमार्ग का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री ने किया.
    10. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे देश का पहला स्मार्ट और हरित राजमार्ग है जिसके तहत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के करीब नौ किलोमीटर लंबे पहले चरण का शुरूआती हिस्सा बनकर तैयार हो गया है. इस एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 11 लाख टन सीमेंट, 1 लाख टन स्टील, 3.6 करोड़ टन खुदी हुई मिट्टी और 1.2 करोड़ फ्लाई एश का इस्तेमाल हुआ है, इस एक्सप्रेस-वे के बनाने के जरिए करीब 9375 लोगों को काम मिला है और इससे 50 लाख रुपये के करीब के रोजगार का सृजन हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
Explained: सितंबर में क्या रही देश में स्थिति, अब अक्टूबर में बारिश के क्या आसार, जान लीजिए
Explained: सितंबर में क्या रही देश में स्थिति, अब अक्टूबर में बारिश के क्या आसार, जान लीजिए
LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित की तारीफ की, कहा- 'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'
LIVE: पीएम मोदी ने पायलट स्मित की तारीफ की, कहा- 'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?
'सही समय पर...', पायलट माछर को RSS ने किया सलाम, दुबई फ्लाइट कांड पर क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget