एक्सप्लोरर

PM Modi In Sai Temple: पांच सालों बाद शिर्डी पहुंचे पीएम मोदी ने की साईं मंदिर में पूजा, देखें वीडियो

PM Modi In Maharashtra: पीएम नरेंद्र मोदी ने शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की है. यहां उन्होंने कतार परिसर का उद्घाटन किया है जिसका शिलान्यास 2018 में पीएम ने ख़ुद किया था.

PM Modi in Shirdi Sai Temple Maharashtra : पांच सालों के बाद महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार (26 अक्टूबर) को सूबे के मशहूर शिर्डी साईं मंदिर में पूजा अर्चना की है. मंदिर परिसर में उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के अलावा सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नविस भी मौजूद रहे. उन्होंने मंदिर में बने कतार परिसर का उद्घाटन किया है. इसकी आधारशिला भी पीएम मोदी ने वर्ष 2018 में रखी थी. 

7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शीलान्यास

महाराष्ट्र के अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी को 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों  की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. 

182 गांवों के लिए नहर नेटवर्क को करेंगे देश को समर्पित

प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) के मुताबिक साईं मंदिर में कतार परिसर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और इससे सटी एक नहर नेटवर्क को भी देश को समर्पित करेंगे. 85 किलोमीटर लंबी नहर नेटवर्क का फायदा सात तहसीलों के 182 गांव को मिलेगा. इसमें अहमदनगर जिले की छह तहसील और नासिक जिले की एक तहसील शामिल है.

किसानों के लिए विशेष पहल

लंबे समय के अंतराल के बाद महाराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के किसानों के लिए भी विशेष पहल की है. वह ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे. इसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे महाराष्ट्र के 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपये की अतिरिक्त मदद दी जाएगी.

इसके अलावा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान कार्ड का वितरण भी पीएम लाभार्थियों के बीच करेंगे.गोवा में करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन इसके बाद शाम के समय वह गोवा में 37 वे राष्ट्र मंडल खेलों का उद्घाटन भी करेंगे. 

गोवा में करेंगे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन

इसके बाद शाम के समय वह गोवा में 37 वे राष्ट्र मंडल खेलों का उद्घाटन भी करेंगे. यहां मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को भी पीएम संबोधित करेंगे. यह पहला मौका है जब गोवा में राष्ट्रमंडल खेल हो रहे हैं. आज से शुरू होने के बाद नौ नवम्बर तक चलने वाले इन गेम्स में देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे. 43 से ज्यादा खेलों में प्रतिद्वंदिता होनी है.

ये भी पढ़ें :Opposition On Rama Temple: राम मंदिर उद्घाटन में पीएम मोदी को बुलाने की जरूरत क्या है? एकजुट विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget