एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता, ट्रंप ने कहा, ‘भारत से आर्थिक क्षेत्र में आ रही हैं अच्छी खबरें’

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया है. इसपर दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तारीख तय करेंगे.

मनीला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज आसियान सम्मेलन से इतर 'जोशपूर्ण व फलदायी बैठक' की और दोनों देशों के बीच साझा हितों पर करीब 45 मिनट चर्चा हुई. विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि पीएम मोदी के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि भारत से आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबरें आ रही हैं. फिलीपींस: मनीला में बोले पीएम मोदी, ‘देश हित में कड़े फैसले लेने जारी रखेंगे’ म्यंमार में हिंसा और शरणार्थी मुद्दे पर भी हुई बातचीत एस जयशंकर ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार, रक्षा क्षेत्र और खास तौर पर निवेश बढ़ाने पर ज़ोर दिया. इस बैठक में पीएम मोदी ने अमेरिका से आने वाले पहले तेल शिपमेंट का ज़िक्र भी किया. इतना ही नहीं म्यंमार में हिंसा और शरणार्थी मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच बात हुई. http://फिलीपींस में मिले मोदी और ट्रंप, चीन को टेंशन देने वाले मुद्दों पर हुई बातचीत मोदी ने ट्रंप को दिया भारत आने का न्योता पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया है. इसपर दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तारीख तय करेंगे. यह बैठक भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के लिए चतुर्भुज प्रक्रिया शुरू करने पर बातचीत के एक दिन बाद हुई है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "मैं यह महसूस करता हूं कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध केवल साझा हितों के लिए नहीं है, बल्कि इससे भी आगे के लिए है और हम एशिया के भविष्य और पूरे विश्व में मानवता के हित के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’’ मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जब भी राष्ट्रपति ट्रंप ने यात्राएं की हैं और जहां भी भारत के बारे में बोलने का मौका मिला है, उन्होंने उम्मीदों के साथ भारत के बारे में काफी उच्च राय व्यक्त की है. ट्रंप ने भारत की प्रगति को बताया था 'अभूतपूर्व' वियतनाम में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में पिछले सप्ताह ट्रंप ने भारत की प्रगति को 'अभूतपूर्व' बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लोगों को एक साथ लाने के लिए काम करने वाला बताया था. मोदी ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि दुनिया, अमेरिका की भारत से जो भी अपेक्षाएं होंगी, भारत हमेशा उन अपेक्षाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेगा और भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे." जून में अमेरिका का दौरा कर चुके हैं मोदी आपको बता दें कि यह मोदी और ट्रंप की दूसरी मुलाकात है. इससे पहले मोदी जून में अमेरिका का दौरा कर चुके हैं. मोदी फिलीपींस की तीन दिवसीय दौरे के तहत रविवार को यहां पहुंचे थे. वह मंगलवार को 15वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget