एक्सप्लोरर

Ram Mandir: पीएम मोदी का संसद में बड़ा एलान, अधिग्रहित 67 एकड़ भूमि भी राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगी

संसद में पीएम मोदी ने कहा- अधिकृत भूमि जो लगभग 67.7 एकड़ है और अंदर और बाहर का आंगन है, उसको राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा.पीएम मोदी ने कहा- हमने यूपी सरकार कोअयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए 5 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है. यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है.

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कई बड़े एलान किए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. मोदी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने एलान किया कि 67.7 एकड़ की अधिग्रहित भूमि भी राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को दी जाएगी.

राम मंदिर देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब- मोदी

अपने भाषण की शुरूआत में पीएम मोदी ने कहा, ‘’करोड़ों देशवासियों की तरह ही राम मंदिर मेरे हृदय के भी बेहद करीब है. इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं.’’ मोदी ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था. सुप्रीम कोर्ट  ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था. आज सुबह मंत्रिमंडल की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप बड़े फैसले लिए गए हैं.''उन्होंने कहा, ''राम मंदिर के लिए बनाए गए ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' होगा. यह स्वतंत्र होगा और भगवान राम के जन्मस्थान पर एक विशाल मंदिर के लिए सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा.'' सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने की मंजूरी मिली- मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, ''हमने यूपी सरकार कोअयोध्या में सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए 5 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है. यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है.'' उन्होंने बताया, ‘’सरकार ने राम मंदिर के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने फैसला किया है कि अधिकृत भूमि जो लगभग 67.7 एकड़ है और अंदर और बाहर का आंगन है, उसको राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा.’’ मोदी ने आगे कहा, ‘’9 नवंबर को फैसले के बाद भारत के सभी नागरिकों ने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी धारणा साबित कर दी थी. मैं भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए चरित्र की सराहना करता हूं. भारत में रहने वाले सभी समुदाय एक बड़े परिवार के सदस्य हैं.’’ क्या था राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला? बता दें कि पिछले साल 9 नवंबर को रामजन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विवादित स्‍थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने और मुसलमानों को मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्‍या में किसी प्रमुख स्‍थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाने का भी आदेश दिया था. यह भी पढ़ें-

Explained: शाहीन बाग गोलीकांड पर BJP ने कहा- बेनकाब हुई AAP, संजय सिंह बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

दिल्ली पुलिस ने बंगाली गैंग का भंडाफोड़ कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया, होंडा सिटी में बैठकर करते थे लूटपाट

प्रियंका गांधी का तंज, कहा- बेरोजगारी चरम पर है, क्या यह संयोग है या प्रधानमंत्री का प्रयोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget