एक्सप्लोरर

PM Modi Export Target Meeting: भारत का निर्यात 400 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी लेंगे अहम टारगेट मीटिंग

PM Modi Export Target Meeting: केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ आयोजित की जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए निर्यात का बूस्टर डोज पाने की कोशिश होगी.

PM Modi Export Target Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को किसी कंपनी सीईओ की तरह टारगेट रिव्यू मीटिंग लेते नजर आएंगे. दुनियाभर में फैले भारत के राजनयिक मिशनों, व्यापार चेंबर्स और निर्यात संगठनों के साथ होने वाली इस बैठक में साल 2021 में भारतीय निर्यात को 400 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य होगा.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ आयोजित की जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में कोशिश होगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए निर्यात का बूस्टर डोज पाने की ताकि कोरोना काल में आई आर्थिक कमजोरी का इलाज किया जा सके. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम होने वाली इस बैठक को पीएम मोदी संबोधित करेंगे, जिसमें विभिन्न दूतावासों में मौजूद भारतीय राजनयिक और वाणिज्य प्रतिनिधि शरीक होंगे. बैठक को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

ध्यान रहे कि इस तरह की टारगेट मीटिंग की भूमिका जुलाई 2021 में आए निर्यात आंकड़ों ने पहले ही तय कर दी. जुलाई 2021 के दौरान भारतीय मर्चेंडाइजिंग निर्यात में ही 47% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसका आंकड़ा करीब 35.17 अरब डॉलर रहा. वहीं लगातार बीते 5 महीनों के दौरान निर्यात का आंकड़ा 30 अरब डॉलर के पार रहा है.

हालांकि निर्यात के आंकड़े उत्साह बढाते हैं तो वहीं आयात का चढ़ता ग्राफ फिक्र बढ़ाता है. जुलाई में ही व्यापार घाटा 11 अरब डॉलर का रहा है. ऐसे में कोशिश है कि निर्यात को बढाने के साथ ही आयात निर्भरता को कम किया जा सके. जानकारों के मुताबिक वस्तु निर्यात का बढ़ना अच्छा लक्षण है क्योंकि इसके कारण राजस्व बढ़ता है और आर्थिक रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलती है.

भारत की कोशिश खासतौर पर यूरोप, उत्तरी अमेरिका, पूर्वी एशिया जैसे इलाकों में अपना निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते को पटरी पर लाने के लिए भी रजामंदी बनी है. साथ ही वैश्विक सप्लाई चेन में चीनी दबदबा खत्म करने की कोशिश कर रहे अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे क्वाड समूह के देशों के साथ भी भारत निर्यात बढाने की कोशिश में जुटा है.

यह भी पढ़ें:
अनुच्छेद 370, राम मंदिर और हॉकी में मेडल...पीएम मोदी बोले- 5 अगस्त की तारीख विशेष बन गई
पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, कुछ लोग सेल्फ गोल कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
LIVE: NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू, PM मोदी शामिल
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
CJP प्रोटेस्ट: फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को किया बैन, बवाल के बाद मानी गलती
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget