एक्सप्लोरर

PM Modi Gujarat Visit: मोदी-मोदी के नारों के साथ भावनगर में मुसलमानों ने पीएम पर बरसाए फूल, आप भी देखें वीडियो

Gujarat Assembly Election: गुजरात विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम भावनगर भी पहुंचे.

Narendra Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से एक बेहद शानदार तस्वीर सामने आई है. पीएम मोदी गुरुवार (29 सितंबर) को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं. सूरत के बाद प्रधानमंत्री भावनगर (Bhavnagar) पहुंचे. इस दौरान पीएम ने रोड़ शो किया. पीएम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी के नारों के साथ पीएम के काफिले पर फूलों की बारिश की.

इसमें बड़ी बात ये रही कि इन लोगों में मुस्लिम समुदाय के भी काफी लोग शामिल रहे. पीएफआई पर बैन के बाद इस तस्वीर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. केंद्र सरकार ने बीते दिन ही पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों व मोर्चों पर पांच साल की अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया है. 

छापेमारी के बाद पीएफआई पर लगाया बैन

अधिसूचना में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कुछ पीएफआई कार्यकर्ता इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया में शामिल हो गए और वहां आतंकी गतिविधियों में भाग लिया. केंद्र सरकार द्वारा ये कदम टेरर फंड मामलों में पीएफआई नेताओं पर बड़े पैमाने पर देशव्यापी छापेमारी के बाद उठाया गया था. 

ओवैसी ने किया बैन का विरोध

पीएफआई पर बैन के बाद जहां कई दलों और नेताओं ने केंद्र सरकार के फैसला का स्वागत किया था. वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कुछ नेताओं ने इस निर्णय का विरोध भी किया. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोगों के गलत काम का मतलब ये नहीं है कि उस संगठन को बैन कर दिया जाए. साथ ही उन्होंने बैन को खतरनाक बताया था. 

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भावनगर रोड़ शो की इन तस्वीरों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी भावनगर से पहले सूरत (Surat) पहुंचे थे जहां उन्होंने करीब 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

प्रधानमंत्री ने भावनगर में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और हजारों की भीड़ को संबोधित किया. गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) की हलचल के बीच पीएम के इस दौरे को अहम माना जा रहा है. बता दें कि, गुजरात में इसी साल दिसंबर में चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिन का गुजरात दौरा आज से, यहां जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM Modi Gujarat Visit: सूरत के बाद भावनगर पहुंचे पीएम मोदी, विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget