एक्सप्लोरर

PM मोदी का गोवा दौरा आज, मोपा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत तीन नेशनल आयुष इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

Goa News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2016 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था. आज वह ही इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं.

PM Modi Goa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार (11 दिसंबर) को गोवा जाने वाले हैं. पीएम मोदी यहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. महाराष्ट्र के नागपुर में पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत करेंगे. 

गोवा में प्रधानमंत्री मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. डाबोलिम एयरपोर्ट के बाद राज्य का यह दूसरा हवाई अड्डा है. पीएमओ की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2016 में इस हवाई अड्डा परियोजना का शिलान्यास किया था और अब वे ही इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं. उत्तरी गोवा के मोपा में स्थित इस हवाई अड्डे पर 2,870 करोड़ रुपये की लागत आई है. 

गोवा का दूसरा एयरपोर्ट होगा

पहले चरण में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 44 लाख यात्रियों की है और परियोजना पूरी होने पर इसकी कुल क्षमता सालाना एक करोड़ यात्रियों की होगी. डाबोलिम हवाई अड्डे की क्षमता 85 लाख यात्री सालाना है, लेकिन ‘कार्गो’ (माल) परिवहन की सुविधा नहीं है, जबकि नए हवाई अड्डे पर कार्गो की भी सुविधा है.  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इसके नाम को अंतिम रूप दिए जाने तक हवाईअड्डे को न्यू गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रूप में जाना जाएगा.

देश को 3 आयुष इंस्टीट्यूट भी मिलेंगे

इसके अलावा पीएम मोदी यहां 9वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे. पीएम देश को आयुष इंस्टीट्यूट तोहफे में देने वाले हैं. पीएम मोदी गोवा के आयुष इंस्टीट्यूट के साथ ही गाजियाबाद और दिल्ली के आयुष इंस्टीट्यूट का वीडियो कॉन्फ्रांसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे. आयुष मंत्रालय के मुताबिक तीनों संस्थानों का उद्घाटन पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को विस्तार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम होगा.

महाराष्ट्र को इन परियोजनाओं का देंगे तोहफा

पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे. वहीं नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसी बीच पीएम मोदी शहर में नवनिर्मित एम्स को देश को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदर्भ शहर में एक सार्वजनिक समारोह में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

ये भी पढ़ें-Maharashtra News: आज नागपुर को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, जानें- क्या है उनका पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget