एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का किया उद्घाटन, बोले- 'आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र'

Vande Bharat Express: पीएम ने कहा कि पहले लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं. दुनिया के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं.

Vande Bharat Express: तीन देशों के अहम दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 मई) को देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह ट्रेन देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी. उन्होंने कहा कि वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपनी हालिया विदेश यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अभी मैं कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटा हूं. आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है.

'दुनिया की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र'

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है, वो बहुत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी. हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं. ऐसे में उत्तराखंड जैसे इतने सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है. इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ये 'वंदे भारत ट्रेन' भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है.

'पूर्ववर्ती सरकारों का ध्यान घोटालों पर रहा'

पीएम ने कहा कि पहले लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं. उन्होंने कहा कि उन दलों का ध्यान घोटालों पर था, भ्रष्टाचार पर था, परिवारवाद के अंदर ही वो सिमटे हुए थे. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि भारत में हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन कई-कई साल बीत गए, हाई-स्पीड ट्रेन तो छोड़िए... रेल नेटवर्क से मानवरहित फाटक तक हटा नहीं पाए थे. बिजलीकरण की स्थिति तो और बतदर थी.

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से ही देश ने बदलाव को देखना शुरू किया. उन्होंने कहा कि हमने रेलवे में बदलाव के लिए कई आधारभूत प्रयास किए. यह सब जो आज संभव हुआ है, वो सही नजरिये, सही नीति और देश में विकास लाने के लिए वफादारी की बदौलत ही हो सका है.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Building: 'अशोक-अकबर द ग्रेट, मोदी इनॉग्रेट', जयराम रमेश बोले- एक व्यक्ति के अहंकार के चलते...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget