एक्सप्लोरर

आसमान से लेकर जमीन तक...डिफेंस सेक्टर में एक-दूसरे की ढाल बनेंगे भारत-फ्रांस, टाटा की एयरबस संग हुई हेलीकॉप्टर डील

PM Modi Emmanuel Macron Talks: पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच गाजा में संघर्ष और आतंकवाद सहित कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.

India-France Talks: भारत और फ्रांस के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी ‘रोडमैप’ पर सहमति बनी है. ये प्रमुख सैन्य हार्डवेयर और प्लेटफॉर्म के विकास (development) और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा. साथ ही अंतरिक्ष, जमीनी युद्ध, साइबर जगत और कृत्रिम मेधा (Artificial intelligence) सहित कई क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगा. 

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बीती रात जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई वार्ता के नतीजों की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने महत्वपूर्ण स्वदेशी पुर्जों के साथ एच125 हेलीकॉप्टर के उत्पादन के लिए एक साझेदारी की है. 

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने  शुक्रवार (26 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत-फ्रांस रक्षा औद्योगिकी रोडमैप रोबोटिक्स, स्वचालित वाहन और साइबर रक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाएगा.  उन्होंने कहा कि उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और फ्रांस के एरियनस्पेस के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए. 

क्या चर्चा हुई?
क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और मैक्रों मैक्रों ने गाजा में संघर्ष, आतंकवाद और मानवीय पहलुओं सहित इसके विभिन्न आयामों पर भी चर्चा की.  उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने लाल सागर में उभरती सुरक्षा स्थिति, संभावित व्यवधान और वास्तविक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की. 

मैक्रों ने भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा की शुरूआत बृहस्पतिवार को जयपुर दौरे के साथ की थी.  फ्रांस के राष्ट्रपति शुक्रवार कोकर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

बता दें कि पीएम मोदी पिछले साल 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित ‘बैस्टिल’ दिवस परेड में सम्मानित अतिथि थे. इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने पिछले साल सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था.

इनपुट भाषा से भी.  

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: '2030 तक 30000 इंडियन स्टूडेंट्स का फ्रांस में स्वागत', गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget