एक्सप्लोरर

PM Modi Egypt Visit: अमेरिकी दौरे के बाद मिस्र के लिए रवाना हुए PM मोदी, अल-हकीम मस्जिद समेत इन जगहों का करेंगे दौरा

PM Modi in Egypt: पीएम मोदी अपने अमेरिका दौरे के बाद मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी यहां अलग-अलग जगहों का दौरा करेंगे.

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह मिस्र के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी. उन्होंने अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की और अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. पीएम मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा कर रहे हैं. यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक मिस्र यात्रा होगी.मोदी राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका आए थे. 

अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई थी, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी की थी. बाद में राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में उनका ‘रेड-कार्पेट’ पर भव्य स्वागत किया. दोनों नेताओं ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसके बाद पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और फिर बाइडन द्वारा उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया गया.इस यात्रा के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौते हुए.

'मिस्र की पहली राजकीय यात्रा को लेकर हूं उत्साहित'
दो देशों की यात्रा पर जाते समय पीएम मोदी ने 20 जून को अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा था, ‘‘मैं किसी करीबी और मैत्रीपूर्ण देश (मिस्र) की पहली राजकीय यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं.’’ उन्होंने यह भी कहा था, ‘‘हमें इस वर्ष देश के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सीसी का स्वागत करने का सौभाग्य मिला. कुछ महीनों के अंतराल में ये दो यात्राएं मिस्र के साथ हमारी तेजी से विकसित हो रही साझेदारी की झलक पेश करती हैं, जो राष्ट्रपति सीसी की यात्रा के दौरान ‘‘रणनीतिक साझेदारी’’ में बदल गई.’’ मोदी ने कहा था, ‘‘मैं दोनों देशों की सभ्यता और बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्सुक हूं. मुझे मिस्र में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा.’’

प्रधानमंत्री मोदी अपनी मिस्र यात्रा के दौरान सीसी के साथ बातचीत करने के अलावा मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, देश की प्रमुख हस्तियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं.जनवरी में सीसी की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान, दोनों देश अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमत हुए थे. प्रधानमंत्री काहिरा में ‘हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सीमेट्री’ का दौरा करेंगे, जो एक पवित्र स्थल है और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र तथा फलस्तीन में सेवा करने वाले एवं शहीद हुए भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है.मोदी दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा करेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने सैन्य विमानों के लिए जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन संबंधी ‘‘ऐतिहासिक’’ समझौते और अमेरिकी ड्रोन समझौते की प्रशंसा की. भारत और अमेरिका के अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए तैयार होने के बीच जीई एयरोस्पेस ने घोषणा की कि उसने भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके-2 तेजस के वास्ते संयुक्त रूप से लड़ाकू जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक समझौता किया है. एक अन्य बड़ी घोषणा में कंप्यूटर स्टोरेज चिप निर्माता माइक्रॉन ने कहा कि वह गुजरात में अपना ‘सेमीकंडक्टर असेंबली’ और परीक्षण संयंत्र स्थापित करेगी, जिसमें कुल 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा. 

अमेरिकी संसद को दो बार संबोधित करने वाले पहले नेता बने पीएम मोदी 
पीएम मोदी गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता भी बने थे. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने आतंकवाद के प्रायोजक देशों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया था. मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार पर भी जोर दिया था और अमेरिका के साथ भारत के संबंधों के बारे में खुलकर बात की थी.अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ विदेश विभाग में भारतीय नेता के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की.मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत की कंपनियों के शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी मुलाकात की. बाद में दिन में उन्होंने अमेरिका में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. 

यह भी पढ़ें:-

Odisha Raid: ओडिशा में अधिकारी के घर हुई रेड तो पत्नी ने पड़ोसी की छत पर फेंक दिए तीन करोड़ 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget