एक्सप्लोरर

PM Modi Dubai Visit: पीएम मोदी के लिए खाने में यूएई के राष्ट्रपति ने क्या कुछ खास बनवाया, जानें

PM Modi in Dubai: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की.

PM Modi Dubai Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने शनिवार (15 जुलाई) को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से मुलाकात की. 

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, पीएम मोदी के लिए अल नाह्यान ने शाकाहारी खाना बनवाया है. राष्ट्रपति महल कस्र-अल-वतन में आयोजित भोज की शुरुआत हरीस (गेहूं) और खजूर के सलाद से हुई, जिसे स्थानीय सब्जियों के साथ परोसा गया था. इसके बाद मसाला सॉस में ‘ग्रिल्ड (भुनी हुई)’ सब्जियां परोसी गईं.

गणमान्य व्यक्तियों को फूलगोभी और गाजर तंदूरी के साथ काली दाल और स्थानीय गेहूं परोसी गई. साथ ही स्थानीय मौसमी फल भी परोसे गए. भोज के व्यंजन सूची पर लिखा गया था, कि सभी भोजन शाकाहारी हैं और वनस्पति तेल से तैयार किए गए हैं. इसमें कोई डेयरी या अंडा उत्पाद नहीं हैं. 

क्या चर्चा हुई?
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की. इस दौरान उनका राष्ट्रपति भवन ‘कसर अल वतन’ में पारंपरिक स्वागत किया गया. यहां यूएई के राष्ट्रपति अल नाह्यान ने उनकी आगवानी की. 

समझा जाता है कि पीएम मोदी की यूएई यात्रा के केंद्र में ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्र हैं. इस दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. दोनों देशों के बीच आर्थिक भागीदारी को नयी गति देने वाले वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर कोविड-19 महामारी के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे.

भारत और यूएई व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Dubai Visit: UAE पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget