एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने रोजगार योजना को बताया 'जुमला सीजन-2', कहा- 'पीएम के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित विकसित भारत योजना को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित विकसित भारत योजना को लेकर शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को उनपर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि उनके पास कोई नया विचार नहीं है और युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ जुमले मिलेंगे.

राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के दौरान कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से पूछे गए लिखित प्रश्न और उनके उत्तर की प्रति साझा की. राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'एक लाख करोड़ रुपये का जुमला- सीजन 2. 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े.'

10 हजार से भी कम इंटर्नशिप

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल एक लाख करोड़ से एक करोड़ इंटर्नशिप का वादा किया गया और इस साल फिर एक लाख करोड़ रुपये की नौकरी योजना का वादा किया गया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, 'सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हजार से भी कम इंटर्नशिप हुई. मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने मना कर दिया.' उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा. इस सरकार से युवाओं को रोजगार नहीं, बस जुमले मिलेंगे.'

लाल किले से पीएम मोदी की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना' की घोषणा 

प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 'प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना' की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इस योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 1 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के साथ लागू हो रही है. इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹15,000 दिए जाएंगे.'

ये भी पढ़ें:- 'भागवत के आशीर्वाद पर निर्भर हैं, इसलिए...', पीएम मोदी के भाषण पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget