एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से की बात, वेस्‍ट एशिया के हालातों पर हुई चर्चा 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 द‍िसंबर) सऊदी अरब के क्राउन प्र‍िंस से बातचीत की. दोनों नेताओं ने शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. 

Narendra Modi Saudi Arabia Prince Crown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 द‍िसंबर) को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी के भविष्य पर बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण रही. 

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीड‍िया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा, ''मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज के साथ पश्‍च‍िम एशिया के हालातों पर व‍िचारों का आदान-प्रदान किया. आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों के जीवन को हो रहे नुकसान पर चिंताओं को साझा किया. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने को लेकर दोनों नेताओं ने सहमति जताई. 

दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत वेस्‍ट एशि‍या के ताजा हालातों पर खासकर इजरायल-हमास संघर्ष पर भी केंद‍ित रही. 

वहीं, अगर इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध की बात करें तो अभी दोनों में क‍िसी प्रकार का शांत‍ि समझौता होता नजर नहीं आ रहा है. दोनों की तरफ से लगातार जवाबी हमले क‍िए जा रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी और सऊदी अरब प्र‍िंस के बीच हुई बातचीत भी काफी अहम मानी जा रही है. 

स‍ितंबर में भी भारत आए थे सऊदी अरब के प्र‍िंस क्राउन 

भारत के साथ सऊदी अरब के संबंध काफी मजबूत और अच्‍छे बने हुए हैं. गत स‍ितंबर माह में भी प्र‍िंस क्राउन जी20 के बाद भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच दो पक्षीय बातचीत हुई थी. दोनों देशों के बीच बातचीत के मुद्दे एनर्जी, सुरक्षा, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य सुरक्षा, संस्कृति आदि से संबंध‍ित रहे थे.

सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भारत 

भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है जबकि सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है. पीएम मोदी भी सऊदी अरब को भारत के सबसे अहम रणनीतिक साझेदार बताते रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: PM Selfie Booths: रेलवे स्‍टेशनों पर बने पीएम मोदी के सेल्‍फी बूथ को लेकर मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे बोले, 'जनता के टैक्‍स की बर्बादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget