एक्सप्लोरर

PM Modi In Nepal: 2020 सीमा विवाद के बाद पीएम मोदी का पहला नेपाल दौरा, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पर पहुंचे

PM Modi Nepal Visit: 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की ये पांचवीं नेपाल यात्रा है. पीएम मोदी और उनका दल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सोमवार को नेपाल पहुंचा.

PM Modi In Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं. पीएम सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे. लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने साथ में बैठक की. दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों को लेकर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. 

बता दें कि, नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के निमंत्रण पर पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी का एक दिवसीय दौरा कर रहे हैं. पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे. 2014 के बाद से ये प्रधानमंत्री की पांचवीं नेपाल यात्रा है. दक्षिणी नेपाल के तराई मैदानों में स्थित लुंबिनी बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. 

पीएम ने माया देवी मंदिर में किए दर्शन
नेपाल पहुंचने के बाद पीएम मोदी लुंबिनी के माया देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बौद्ध उपासक की तरह पीले वस्त्र पहने. नेपाल पहुंचने पर पीएम मोदी ने नेपाली में ट्वीट करके अपने दौरे को लेकर खुशी जताई. प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी मठ क्षेत्र के भीतर बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक केंद्र के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह में भी भाग लेंगे.  

दौरे से पहले क्या बोले पीएम
अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे नेपाल के साथ संबंध अद्वितीय हैं. दोनों देशों के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के संबंध हमारे करीबी रिश्तों की स्थायी इमारत पर खड़े हैं. मेरी इस यात्रा का उद्देश्य समय की कसौटी पर खरे उतरे इन संबंधों को और मजबूत करना है. 

शाम को सीएम योगी के आवास पर करेंगे डिनर
पीएम मोदी नेपाल से कुशीनगर लौटकर बुद्ध की महा‍परिनिर्वाणस्‍थली पर वंदन करेंगे. इसके बाद शाम करीब पांच बजे पीएम लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे. पीएम लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर यूपी के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Nepal Visit: लुंबिनी बौद्ध विश्विद्यालय में बनेगी 'इंडिया चेयर', भारतीय प्राध्यापकों की भी हो सकेगी नियुक्ति 

Bilawal on Imran: इमरान खान पर बिलावल भुट्टो ने निकाली भड़ास, कहा- आपके खिलाफ व्हाइट हाउस में नहीं बिलावल हाउस में रची गई साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget