एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले - केदारनाथ में गंदगी फैला रहे कुछ लोग, तीर्थ सेवा का बताया महत्व

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी पहचान अलग-अलग भाषा और खानपान है. हमें ये विविधता राष्ट्र के रूप में एकजुट रखती है.

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, हाल ही में देश ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरित करती है. आप लोग क्रिकेट के मैदान पर किसी बैट्समैन की सेंचुरी सुनकर खुश होते होंगे, लेकिन भारत ने एक और मैदान में सेंचुरी लगाई है. इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच चुकी है. एक यूनिकॉर्न यानी कम से कम साढ़े 7 हजार करोड़ का स्टार्टअप होता है. इन यूनिकॉर्न्स का कुल वैल्युएशन 25 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. ये बात हर भारतीय के लिए गर्व करने की बात है. 

पीएम मोदी ने कहा कि, इंडियन यूनिकॉर्न्स का एनुअल ग्रोथ रेट यूएसए, यूके और अन्य कई देशों से भी ज्यादा है. जानकारों का ये भी कहना है कि आने वाले समय में इसमें तेज उछाल देखने को मिलेगी. हमारे यूनिकॉर्न्स अलग-अलग क्षेत्रों के हैं. स्टार्टअप की दुनिया न्यू इंडिया की स्प्रिट को बढ़ा रही है. देश में लगातार स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ रही है. 

स्टार्टअप के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार
इस दौरान पीएम मोदी ने कई ऐसे लोगों का जिक्र किया, जिन्होंने खुद अपना स्टार्टअप शुरू किया और रोजगार पैदा करने का काम किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि, हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि स्टार्टअप्स के लिए भारत में आज पूरा सपोर्ट सिस्टम तैयार हो रहा है. आने वाले समय में हमें भारत के स्टार्टअप वर्ल्ड की नई उड़ान देखने को मिलेगी. 

पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी पहचान अलग-अलग भाषा और खानपान है. हमें ये विविधता राष्ट्र के रूप में एकजुट रखती है. इस दौरान उन्होंने मूल रूप से उत्तराखंड के जोशीमठ की कल्पना का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि, कल्पना आज अपनी मेहनत से हम सबके लिए एक उदाहरण बन गई है. वो पहले टीवी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई. कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है. हैरानी इस बात की है कि उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ भाषा सीखी और 92 अंक प्राप्त किए. 

केदरानाथ में गंदगी फैला रहे लोग
मन की बात में पीएम मोदी ने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, केदारनाथ में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रह हैं. लोग इस यात्रा के सुखद अनुभव शेयर कर रहे हैं. लेकिन मैंने ये भी देखा कि श्रद्धालु केदारनाथ में कुछ यात्रियों की फैलाई गई गंदगी से काफी दुखी भी हैं. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने अपनी बात रखी है. हम पवित्र यात्रा में जाएं और गंदगी का ढेर हो, ये अच्छी बात नहीं है. लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो दर्शन के साथ-साथ सफाई अभियान में भी जुटे हैं. कई संस्थाएं भी वहां काम कर रही हैं. हमारे यहां जैसे तीर्थ यात्रा का महत्व है, वैसे ही तीर्थ सेवा का भी महत्व बताया गया है. 

ये भी पढ़ें - 

Rajya Sabha Elections: NDA की झोली में यूपी से गिरेंगीं सबसे ज्यादा सीटें, जानिए बिहार-महाराष्ट्र क्या बन रहे समीकरण

Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, ऑक्सीजन प्लांट का करेंगे उद्घाटन, जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget