एक्सप्लोरर

कोरोना टीकाकरण के पहले फेज में 80 फीसदी से अधिक खर्च पीएम केयर्स फंड से दिया गया

जनवरी से मार्च के लिए कोरोना टीकाकरण की लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है. पीएम केयर्स फंड से टीकाकरण के पहले चरण के लिए 2200 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया है. ये 80 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: पीएम-केयर्स फंड ने टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 2200 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. यह टीकाकरण के पहले चरण की लागत का 80 फीसदी से अधिक है. व्यय सचिव ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इमरजेंसी परिस्थितियों में नागरिकों की सहायता और राहत के लिए प्रधानमंत्री कोष (पीएम-केयर्स) फंड कोरोना वायरस महामारी के दौरान मार्च 2020 में स्थापित किया गया था. इसमें लोगों और कंपनियों ने स्वेच्छा से योगदान किया है. हालांकि इस कोष में कितना संग्रह हुआ है, यह जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय में इस कोष का प्रबंधन कर रहे लोगों का कहना है कि कोष से महामारी से प्रभावित क्षेत्रों की मदद की जा रही है.

चालू वित्त वर्ष का बजट महामारी की शुरुआत से पहले पेश किया गया था और उसमें टीकाकरण के लिये कोई अलग आवंटन नहीं है. ऐसे में जनवरी से मार्च के दौरान टीकाकरण की 82 प्रतिशत से अधिक लागत पीएम केयर्स कोष के द्वारा वहन की जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के बजट में कोविड टीकाकरण के लिये 35 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं.

व्यय सचिव टी वी सोमनाथन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अग्रिम मोर्चे तथा स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मियों के टीकाकरण की लागत पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वहन की जा रही है. यह पैसा पीएम केयर्स कोष और स्वास्थ्य मंत्रालय से आ रहा है.

सोमनाथन ने कहा, ‘‘जनवरी-मार्च के लिये टीकाकरण की लागत लगभग 2,700 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है. इसका एक हिस्सा स्वास्थ्य मंत्रालय से आ रहा है और इसका कुछ हिस्सा पीएम केर्स फंड से वित्त पोषित है. यह तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण के पहले के चरण के लिये है.’’

सचिव ने कहा कि इस दौर की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने टीकाकरण की आकस्मिक लागतों के लिये स्वास्थ्य मंत्रालय को अतिरिक्त धनराशि प्रदान की थी. हमने टीकाकरण के तीन करोड़ बैच के लिये 480 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया. बाकी करीब 2,220 करोड़ रुपये पीएम-केयर्स फंड से आयेंगे.’’

पॉप स्टार Rihanna ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, पूछा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget