एक्सप्लोरर

Moscow-Goa Chartered Flight: नहीं मिला कोई बम, मॉस्को से आ रहा विमान 16 घंटे बाद जामनगर से गोवा पहुंचा

Flight Emergency Landing: गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर मॉस्को से गोवा आ रही अजूर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. विमान में बम होने की सूचना मिली थी.

Moscow-Goa Chartered Flight Emergency Landing: मॉस्को से गोवा जा रही ‘अजूर एयर’ की फ्लाइट को आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा. क्लियरेंस मिलने के बाद यह विमान मंगलवार (10 जनवरी) दोपहर गोवा पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद उसे सोमवार (9 जनवरी) रात गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया था. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और स्थानीय पुलिस के दलों ने विमान की तलाशी ली, जिसमें कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ.

सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे पर 15 घंटे तक रुकने के बाद विमान ने गुरुवार (10 जनवरी) दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर जामनगर हवाई अड्डे से उड़ान भरी. हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरा.

236  यात्री थे विमान में 

अधिकारियों ने बताया कि विमान में 236 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे. विमान में बम होने की धमकी मिलने के बाद सोमवार रात नौ बजकर 49 मिनट पर आपात स्थिति में उसे जामनगर हवाई अड्डे पर उतारा गया. सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्होंने हवाई अड्डे के ‘लाउंज’ में रात गुजारी.

बम निरोधक टीम ने ली विमान की तलाशी

जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अहमदाबाद और दिल्ली के एनएसजी के दलों ने यात्रियों के सामान समेत विमान की तलाशी ली, जो मंगलवार सुबह पूरी हुई. विमान में कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है. डेलू ने बताया कि स्थानीय पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने सोमवार रात विमान की तलाशी शुरू की. बाद में आधी रात को अहमदाबाद से एक एनएसजी दल पहुंचा और दिल्ली से एनएसजी का एक और दल तड़के करीब तीन बजे हवाई अड्डे पर पहुंचा.

जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारधी ने कहा, ‘‘जामनगर वायुसेना अड्डे ने हमें बम की धमकी के बारे में सूचित किया था. शायद यह धमकी गोवा एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मिली थी. तलाशी पूरी कर ली गई है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.’’

ये भी पढ़ें: Moscow-Goa Chartered Flight: बम की धमकी के बाद मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बॉम्ब स्क्वायड मौके पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget